फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Internet connectivity problem persists in the town market

Dehradun News: नेटवर्क दे रहा धोखा, बैंक, डाकघर और कार्यालयों में भटक रहे ग्रामीण

Sun, 05 Nov 2023 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Internet connectivity problem persists in the town market
I200 गांवों के केंद्र बिंदु कालसी में नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे लोग
विज्ञापन

I

Iकार्यालयों में शो पीस बने हैं कंप्यूटर, आधार कार्ड से संबंधित कार्य भी प्रभावितI

कालसी तहसील क्षेत्र के कस्बाई बाजार साहिया में आए दिन इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई है। नेटवर्क गुल होने के चलते यहां बैंकों और डाकघर में पैसों के लेनदेन व अन्य विभागीय कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीणों के काम नहीं हो पा रहे हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों में नेटवर्क कनेक्टिविटी की दिक्कत के चलते कर्मचारियों और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
साहिया बाजार क्षेत्र के 200 गांवों का केंद्र बिंदु है। यहां पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, पोस्ट ऑफिस, स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कृषि मंडी, निजी महाविद्यालय और लोक निर्माण विभाग का कार्यालय, आधार कार्ड केंद्र और सीएससी आदि हैं।
विज्ञापन

इन सभी में कामकाज पूरी तरह से इंटरनेट कनेक्टिविटी पर निर्भर करता है। लेकिन यहां आए दिन इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या बनी है। नेटवर्क न होने के चलते बैंकों और कार्यालयों के कंप्यूटर शो पीस बन जाते हैं। ऐसे में लोगों को बैंक से पैसे निकालने में दिक्कत आती है। कई बार लोगों को लेन देने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक परेशानी सरकारी और समाज कल्याण पेंशन पाने वाले बुजुर्ग को होती है। नेटवर्क कनेक्टिविटी बहाल न होने की स्थिति लोगों को बिना लेन-देने के ही घर वापस लौटना पड़ता है। आधार कार्ड बनाने और संशोधन, छात्रवृति फार्म और जन सेवा केंद्रों में विभिन्न कार्यों के लिए आने-वाले छात्रों और अन्य लोगों के काम भी नहीं हो पाते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष सेठी का कहना है कि इंटरनेट की समस्या से बैंकों में वास्तव में बड़ी दिक्कत हो रही है। नेटवर्क कनेक्टिविटी सुचारू रहे इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
I I
Iलोग दूर-दूर से किराया खर्च कर बैंक, डाकघर और अन्य विभागों में कार्य के लिए आते हैं। आज सभी काम ऑनलाइन हो रहे हैं। नेटवर्क की समस्या के चलते लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं। लोगों को काम के लिए दोबारा चक्कर लगाना पड़ता है। इससे पैसा और समय दोनों बर्बाद होते हैं। - शेर सिंह, स्थानीय निवासी I
I
I

Iनेटवर्क की समस्या से बड़ी दिक्कत आती है। खासकर बैंकों में लेन-देने और आधार कार्ड बनाने या बदलाव के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होती है। जब नेटवर्क नहीं होगा तो व्यक्ति कितनी देर इंतजार करेगा। यह एक दिन की नहीं आए दिन की समस्या बन गई है। - ज्ञान सिंह, स्थानीय निवासी I

I
I

Iजब ऑनलाइन व्यवस्था की गई है तो नेटवर्क में सुधार भी करना चाहिए। नेटवर्क में समस्या रहेगी तो बैंकों और सरकारी कार्यालयों में काम के लिए आने वाले लोगों की परेशानी होती रहेगी। कई लोग काफी दूर से आते हैं। उनकी परेशानी को ध्यान में रखते हुए सुधार के प्रयास होने चाहिए। - सुभाष भाटी, स्थानीय निवासी
I

I I



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed