फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international yoga mahotsav.

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सवः देश-विदेश से पहुंचे साधक

Sun, 01 Mar 2015 12:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 01 Mar 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
international yoga mahotsav.

तीर्थनगरी ऋषिकेश में पर्यटन विभाग और परमार्थ निकेतन आश्रम की ओर से गंगा के दोनों तटों पर रविवार से अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज होगा।

विज्ञापन


इस बार भी साधकों को योग को रिझाने में परमार्थ निकेतन आश्रम ने उत्तराखंड सरकार को पछाड़ दिया है। आश्रम में 50 देशों के करीब 800 साधकों और जिज्ञासुओं ने महोत्सव के लिए पंजीकरण कराया है। जबकि सरकारी योग महोत्सव में 250 पंजीकरण हुए हैं। इनमें विदेशियों की संख्या करीब एक दर्जन है।
विज्ञापन


एक से सात मार्च तक पर्यटन विभाग द्वारा मुनिकीरेती गंगा रिसार्ट और परमार्थ निकेतन आश्रम में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव मनाएंगे। इसमें साधकों को विभिन्न योग विधाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार से होने वाले समारोह के लिए तैयारियां पूरी हैं। शनिवार को महोत्सव के एक दिन पहले तक योग साधकों ने पंजीकरण करवाया। आश्रम में बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार भी योग साधकों की संख्या बढ़ी है। जबकि यहां का शुल्क पर्यटन विभाग की तुलना में कई गुना ज्यादा है।

आश्रम विदेशियों से तीस हजार रुपए शुल्क ले रहा है, जबकि पर्यटन विभाग में शुल्क छह हजार रुपए है। बताया जा रहा है कि आश्रम साधकों को आवास और भोजन समेत दूसरी सुविधाएं भी देगा। आश्रम में भारतीयों के लिए 15 हजार और जीएमवीएन में दो हजार रुपए शुल्क रखा गया है।

महिला साधकों का होगा सम्मान

परमार्थ निकेतन आश्रम इस बार महोत्सव में शामिल होने वाली देसी और विदेशी महिला साधकों का सम्मान करेगा। इसका उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। आश्रम में परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव पूरे विश्व में उत्तराखंड को नई पहचान दे रहा है।

आपदा प्रभावित प्रदेश में योग की अपार संभावनाएं हैं। आश्रम का मकसद प्रदेश सरकार के साथ इसके लिए नई संभावनाएं तलाशना है। बताया कि 60 योगाचार्य सात दिनों तक साधकों को योग के गूढ़ रहस्य बताकर प्रशिक्षित करेंगे। मौके पर साध्वी भगवती सरस्वती, राम महेश मिश्रा, आरके दीक्षित आदि थे।

सरकारी महोत्सव में चार विदेशी योगाचार्य
पर्यटन विभाग के अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में चार विदेशी योगाचार्य शिरकत कर रहे हैं। विभाग को कार्यक्रम में विदेशी साधकों के भरपूर उमड़ने की उम्मीद है। शनिवार को मुनिकीरेती गंगा रिसार्ट में जीएमवीएन प्रबंध निदेशक सी रविशंकर ने बताया कि विभाग के योग महोत्सव में योग के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी।


इसके जरिए देश की संस्कृति और परंपराओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसमें आम लोग भी देख सकेंगे। महोत्सव के लिए साधक, योगाचार्य तीर्थनगरी पहुंच चुके हैं। चार विदेशी योगाचार्यों में एचएच मोजी बाबा, एचएच शांति माई, प्रेमबाबा और मंटक चिया शामिल हैं। मौके पर महाप्रबंधक बीएल राणा, स्वामी शांतात्मानंद, डा. मेहरबान बिष्ट, जीएमवीएन प्रबंधक धीरेंद्र राणा आदि थे।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री करेंगे शुभारंभ
गंगा तट पर दोनों ओर होने वाले दो योग महोत्सवों का केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा शुभारंभ करेंगे। रविवार को पहले केंद्रीय मंत्री परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे। इसके बाद गंगा रिसार्ट में योग महोत्सव की शुरुआत होगी। इसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत और पर्यटन मंत्री दिनेश धनै भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed