फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International Yoga Festival from today in Rishikesh Uttarakhand will give the message of healthy lifestyle

Rishikesh: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आज से, देश दुनिया को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देगा उत्तराखंड

Sat, 01 Mar 2025 03:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Mar 2025 03:58 PM IST
सार

ऋषिकेश में आज से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज हो गया है। देश-विदेश से योग प्रेमी, साधक और गुरु इस पावन भूमि पर एकत्रित होंगे। योग के माध्यम से मानवता को शांति, संतुलन और स्वास्थ्य का संदेश देंगे।

विज्ञापन
International Yoga Festival from today in Rishikesh Uttarakhand will give the message of healthy lifestyle
ऋषिकेश - फोटो : AdobeStock

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव से उत्तराखंड देश दुनिया को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देगा। शनिवार को ऋषिकेश में सात दिवसीय योग महोत्सव का आगाज हो गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में योग महोत्सव का बड़ा योगदान है।

विज्ञापन


योग हमारी प्राचीन संस्कृति और विरासत का अमूल्य हिस्सा है, उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में यह महोत्सव अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह आयोजन और भी भव्य और प्रभावशाली होगा। देश-विदेश से योग प्रेमी, साधक और गुरु इस पावन भूमि पर एकत्रित होंगे। योग के माध्यम से मानवता को शांति, संतुलन और स्वास्थ्य का संदेश देंगे।

विज्ञापन

आयोजन के दौरान योग डाइट उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही वेलनेस पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग के सहयोग से गंगा रिजॉर्ट ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन में संतुलित और पौष्टिक आहार परोसा जाएगा। इसमें मक्खन-दूध, अंकुरित अनाज, दलिया, परांठे, दाल-चावल, हरी सब्जियां, फल, हर्बल चाय, और पारंपरिक मिठाइयां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chamoli Avalanche: रैणी आपदा की याद दिला गई माणा में हुई हिमस्खलन की घटना, गई थी 206 लोगों की जान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर ही मोटापे के प्रति हम सबको सचेत किया है। मोटापा कम करने में योगाभ्यास और योग डाइट महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में इस दिशा में अहम पड़ाव साबित होगा। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed