फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International film festival 2018 will held in dehradun from 21 to 23 september

उत्तराखंड: फिल्म फेस्टिवल की मेजबानी के लिए दून तैयार, तीन दिन जुटेंगे कई फिल्मी सितारे

Sat, 15 Sep 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Sep 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
International film festival 2018 will held in dehradun from 21 to 23 september
फेस्टिवल के निदेशक राजेश शर्मा

देहरादून अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (डीआईएफएफ) महोत्सव की मेजबानी के लिए दून पूरी तरह से तैयार है। 21 से 23 सितंबर तक राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी, डब्ल्यूआईसी और सेलाकुई स्थित तुला इंस्टीट्यूट में होने वाले फेस्टिवल में कई फिल्मी सितारे जुटेंगे। अमर उजाला फेस्टिवल का मीडिया पार्टनर है। 

विज्ञापन


फेस्टिवल के निदेशक राजेश शर्मा ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि फेस्टिवल में फीचर और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के अलावा संगीत फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही प्रतिनिधियों के लिए इवेंटफु ल यात्राएं भी कराई जाएंगी। शर्मा ने कहा कि डीआईएफएफ का उद्देश्य फिल्म उद्योग में नई प्रतिभा को एक मंच देना है। साथ ही प्रदेश के युवाओं को फिल्म जगत से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में संगीत निर्देशक, गायक के साथ ही कई बॉलीवुड हस्तियां भी दून पहुंचेंगी। इनमें रमेश सिप्पी, किरण जुनेजा, शर्मन जोशी, विवेक वासवानी, देवेन भोजानी, सुरेंद्र पाल, राजेंद्र गुप्ता, परेश गणनाथ, खयाली और कई अन्य लोगों के नाम शामिलि हैं। पत्रकार वार्ता में निपुन कोहली भी मौजूद रहे।

अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं प्रवेश पत्र

International film festival 2018 will held in dehradun from 21 to 23 september
telant hunt

स्कूल, कॉलेजों में तलाशेंगे प्रतिभाएं

फेस्टिवल के निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल में स्थानीय प्रतिभा के प्रदर्शन का पता लगाने के लिए विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों में जाकर प्रतिभाओं का पता लगाया जाएगा। साथ ही कविता और अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें किसी भी स्कूल, फिल्म संस्थानों और अन्य संचार संस्थान के छात्र भाग ले सकते हैं। शर्मा ने बताया कि इंटरनेशनल फोरम का नेतृत्व कनाडा के अश्विनी शर्मा करेंगे। जबकि वरिष्ठ फिल्म संपादक एस कुमार मोहन मुख्य सलाहकार होंगे। सांतनु गांगुली फिल्म क्यूरेटर हैं।

अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं प्रवेश पत्र
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निशुल्क प्रवेश पत्र अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। एक व्यक्ति को एक ही प्रवेश पत्र दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed