फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inter-zonal transfers of teachers postponed will now happen from the new session Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादले टले, नए सिरे से जारी होगी एसओपी, फिर से मांगे जाएंगे आवेदन

Sun, 22 Dec 2024 06:03 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 Dec 2024 06:03 PM IST
सार

शिक्षकों के मंडल के तहत तबादले होते रहे हैं, लेकिन पहली बार यह निर्णय लिया गया था कि इनके पूरे सेवाकाल में एक बार अंतरमंडलीय तबादले किए जाएंगे। मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। तबादलों के लिए एसओपी भी जारी की गई थी।

विज्ञापन
Inter-zonal transfers of teachers postponed will now happen from the new session Uttarakhand News in hindi
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में सहायक अध्यापक एलटी के अंतरमंडलीय तबादले इस साल नहीं होंगे। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन के मुताबिक तबादलों के लिए नए सिरे से एसओपी जारी की जाएगी। वहीं, मंडल में तबादले, तबादला एक्ट के तहत ही होंगे। इसके लिए शिक्षकों से फिर से आवेदन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी का मंडल कैडर है। इन शिक्षकों के मंडल के तहत तबादले होते रहे हैं, लेकिन पहली बार यह निर्णय लिया गया था कि इनके पूरे सेवाकाल में एक बार अंतरमंडलीय तबादले किए जाएंगे। मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। तबादलों के लिए एसओपी भी जारी की गई थी।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अंतरमंडलीय तबादलों के लिए जिन शिक्षकों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए। उनमें मानकों की अनदेखी की गई। तबादला एक्ट को दरकिनार कर इस तरह तबादले किए गए तो विभाग में कोर्ट केस बढ़ सकते हैं। वहीं, उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू होने वाली है। ऐसे में तबादलों से व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। यही वजह है अभी तबादले नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से नाराज शिक्षक बैठे थे धरने पर

देहरादून। शिक्षा विभाग में अंतरमंडलीय तबादलों में देरी से नाराज शिक्षकों ने पिछले दिनों शिक्षा निदेशलय में धरना दिया था। धरने में बैठे राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान व महामंत्री रमेश पैन्युली का कहना था कि जल्द तबादले किए जाएं।

शिक्षा मंत्री ने दस दिन में तबादले का दिया था निर्देश

पिछले महीने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने माध्यमिक शिक्षा में सहायक अध्यापकों के अंतरमंडलीय तबादले दस दिन के भीतर करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति के लिए वरिष्ठता विवाद को निपटाने के लिए भी शासन स्तर पर चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा पर्यवेक्षकों ने तैयार किए नामों के पैनल, 25-26 दिसंबर को होगा मंथन

तबादलों के लिए पहले गलत प्रस्ताव बन गए थे। छात्र-छात्राओं की परीक्षा शुरू होने वाली है, जिसे देखते हुए तबादले अब आगामी सत्र में किए जाएंगे। -रविनाथ रामन, शिक्षा सचिव



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed