फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inter-state thief from Saharanpur arrested from Herbertpur

Dehradun News: सहारनपुर का अंतरराज्यीय चोर हरबर्टपुर से गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 06:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
Inter-state thief from Saharanpur arrested from Herbertpur
- हरबर्टपुर से चुराई थी बाइक, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं छह मुकदमे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को हरबर्टपुर के आदर्श विहार से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के मिर्जापुर निवासी सादिक उर्फ घुसपैठिया को गिरफ्तार किया। आरोपी ने नौ नवंबर की रात हरबर्टपुर से एक बाइक चोरी की थी। उसके खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चोरी व एनडीपीएस एक्ट के छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है।

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पांवटा रोड पर क्लाउड वेडिंग प्वाइंट के पास से सहसपुर क्षेत्र के धर्मावाला निवासी मुस्पिक की बाइक चोरी हो गई थी। मंगलवार को बाइक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज किया था। सीसीटीवी कैमराें की फुटेज से आरोपी की पहचान की गई। उसकी धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र की मदद ली गई। आरोपी के हरबर्टपुर के पास दिखाई देने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी को आदर्श विहार में आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि सूखे नशे की लत को पूरा करने के लिए वह चोरी करता है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed