फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   insurance of commercial vehicle driver in dehradun.

उत्तराखंड के 1 लाख 40 हजार चालकों का होगा बीमा

Sat, 05 Mar 2016 04:05 AM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Mar 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
insurance of commercial vehicle driver in dehradun.
बीमा - फोटो : graphic
उत्तराखंड सरकार प्रदेश के एक लाख, 40 हजार व्यावसायिक वाहन चालकों का बीमा करवाएगी। इसका बजट में भी प्रावधान किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने योजना का खाका फाइनल कर दिया है। बीमा योजना का फायदा प्रदेश के सभी टैक्सी, ऑटो, ट्रक चलाने वाले ड्राइवरों को मिलेगा।
विज्ञापन


व्यावसायिक वाहन चालकों के आश्रितों को आर्थिक दृष्टि से सुरक्षा देने की सरकार की ओर से पहली बार पहल की गई है। यह योजना एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। अधिकतम बीमा धनराशि एक लाख रुपये होगी।
विज्ञापन


सीएम ने की थी घोषणा
प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ के मद्देनजर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में व्यावसायिक वाहन चलाने वाले ड्राइवरों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी वाहन चालकों को तो बीमा की व्यवस्था होती है, लेकिन निजी तौर पर व्यावसायिक वाहन चलाने वाले लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रदेश में आने वाले सैलानी और व्यापारी प्राइवेट वाहनों का ही उपयोग करते हैं।

परिवहन विभाग ने मांगी टोकन राशि
पहले चरण के लिए परिवहन विभाग ने वित्त विभाग से एक करोड़ रुपये टोकन धनराशि के रूप में मांगे हैं। इसके बाद अनुपूरक बजट में अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था की जानी है। परिवहन विभाग ने बीमा योजना का स्लैब तैयार कर लिया है। बीमा राशि की तीन श्रेणियां हैं।

व्यावसायिक वाहन चालकों का 50 और 75 हजार तथा एक लाख रुपये का बीमा किया जाएगा। बीमा की आधी धनराशि राज्य सरकार देगी और आधी धनराशि वाहन चालक को किस्त के रूप में जमा करनी पड़ेगी। इसके लिए बीमा कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है।


इनका है कहना
एक अप्रैल से व्यावसायिक वाहन चालकों की बीमा योजना शुरू हो जाएगी। यह सुविधा प्रदेश के रहने वाले वाहन चालक को मिलेगी। अभी एक लाख, 40 हजार व्यावसायिक वाहन चालक विभाग में पंजीकृत हैं। पहले चरण के लिए टोकन मनी मांगी गई है। कई कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। जो बेहतर कंपनी होगी, उससे बीमा कराया जाएगा।
-सीएस नपल्च्याल, सचिव परिवहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed