फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cristmas celebaration in uttarakhand: possibility of crowd gathering in Mussoorie, the police prepared the route plan

क्रिसमस: मसूरी में भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने तैयार किया रूट प्लान

Sat, 25 Dec 2021 10:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 25 Dec 2021 10:56 AM IST
सार

पुलिस मसूरी आने-जाने वाले वाहनों को निर्धारित मार्गों की जानकारी देने के लिए फैलेक्सी और आशारोडी चैक पोस्ट और लच्छीवाला टोल प्लाजा पर संबंधित रुट के पंपलेट वितरित करेगी।

विज्ञापन
cristmas celebaration in uttarakhand: possibility of crowd gathering in Mussoorie, the police prepared the route plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिसमस के मौके पर पहाड़ों की रानी मसूरी में भीड़ उमड़ने के मद्देनजर पुलिस ने रूट प्लान तैयार किया है। जिससे कि लोगों को अनावश्यक परेशानियों और जाम से न जूझना पड़े। इसके लिए पुलिस मसूरी आने-जाने वाले वाहनों को निर्धारित मार्गों की जानकारी देने के लिए फैलेक्सी और आशारोडी चैक पोस्ट और लच्छीवाला टोल प्लाजा पर संबंधित रुट के पंपलेट वितरित करेगी। जिससे कि आने-जाने वालों को अनावश्यक परेशानी और जाम से न जूझना पड़े।

विज्ञापन


यह रहेगा रूट प्लान
हरिद्वार, ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों हेतु रुट
हरिद्वार, ऋषिकेश, हर्रावाला, मोहकमपुर फ्लाईओवर, जोगीवाला, यू टर्न कैलाश हॉस्पिटल, छह नंबर पुलिया, लाडपुर, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क, कृषाली चौक, सांई मन्दिर तिराह, राजपुर, ओल्ड मसूरी रोड ,कुठाल गेट होते हुए मसूरी।
विज्ञापन


रुड़की, सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए
रुड़की, सहारनपुर, आईएसबीटी, शिमला बाईपास चौक, सेन्ट ज्यूड चौक, बल्लुपुर चौक, गढ़ी कैंट चौक, पोस्ट ऑफिस तिराहा, सीएसडी तिराहा, सर्किट हाउस चौकी, जोहड़ी गांव तिराहा, मसूरी रोड, कुठाल गेट से मसूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी से वापस हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, सहारनपुर जाने वाले वाहनों हेतु रूट
मसूरी, कुठाल गेट, ओल्ड राजपुर रोड, सांई मंदिर तिराहा, कृषाली चौक, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, लाडपुर, 06 नंबर पुलिया, जोगीवाला से हरिद्वार, ऋषिकेश एवं हरिद्वार रोड़ से यूटर्न लेकर रुड़की, सहारनपुर।

 

यातायात का दबाव बढ़ने पर सिटी बस व विक्रमों के लिए यह रहेगा प्लान
सिटी बस- क्लेमन्टाउन से राजपुर जाने वाली सिटी बस सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क, कृषाली चौक, सांई मंदिर तिराह होते हुए राजपुर की तरफ जाएगी।
रुट नंबर एक के विक्रम-राजपुर से ओरिएंट चौक आने वाले विक्रम ग्रेट वैल्यू तिराहे से ही वापस किए जाएंगे।
रुट नंबर तीन के विक्रम रिस्पना से परेड ग्राउंड आने वाले विक्रम आराघर टी-जंक्शन से वापस किए जाएंगे।
रुट नंबर पांच और आठ के विक्रम आईएसबीटी, बसंत विहार से परेड ग्राउंड आने वाले विक्रम रेलवे स्टेशन से ही वापस किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed