फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions to settle pending cases quickly, make index online

Dehradun News: लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाने, इंडेक्स ऑनलाइन करने के निर्देश

Fri, 12 May 2023 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Instructions to settle pending cases quickly, make index online
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों को जल्द पूरा करने, रजिस्ट्री के दौरान अभिलेखों के साथ खतौनी लगाने और इंडेक्स ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त को बताया गया कि रिकार्ड रूम में वर्ष 1958 से अब तक के दस्तावेज रखे गए हैं। सहारनपुर से प्राप्त अभिलेख भी रखे गए हैं। उन्होंने अभिलेखों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि क्रय-विक्रय के दौरान प्राप्त दस्तावेजों का इंडेक्स तैयार करने को कहा। इसमें रजिस्ट्री से संबंधित भूमि के क्रय-विक्रय के तीन या बारह साल का ब्योरा (जो भी अधिक हो।) शामिल करने को कहा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग खरीद फरोख्त से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि भूमि पर किसी न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश तो नहीं है। गोल्डन फॉरेस्ट एवं पीएसीएल से संबंधी कोई मामला न हो। उन्होंने कहा कि प्रमाणित खतौनी अपलोड करना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि खरीद-फरोख्त के समय बंधक संपत्ति के बारे में पोर्टल से सर्च रिपोर्ट प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कुल 250 विलेख पंजीकृत हुए। निरीक्षण के दौरान उप निबंधक आरडी मिश्रा, डीएम डोभाल सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed