फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inspire society as cancer ambassador, warriors who have won the battle with disease

कैंसर राजदूत के तौर पर समाज को प्रेरित करें बीमारी से जंग जीत चुके योद्धा

Mon, 31 Oct 2022 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Inspire society as cancer ambassador, warriors who have won the battle with disease
कैंसर विजय दिवस के मौके पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के सर्जरी विभाग की ओर से कैंसर योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैंसर के खिलाफ जंग जीतकर समाज के लिए नजीर बने कुछ चुनिंदा योद्धाओं व परिजनों को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उपहार व पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्तन कैंसर के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ ने रैली निकाली। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कैंसर रोग विशेषज्ञों के साथ ही डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कैंसर विजेताओं को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई देते हुए कहा कि बिना इच्छाशक्ति के कोई भी लड़ाई नहीं जीती जा सकती है। उन्होंने कैंसर योद्धाओं का आह्वाहन किया कि वे समाज में कैंसर राजदूत के रूप में कार्य करें। इस मौके पर उन्होंने 100 से अधिक कैंसर रोगियों को सम्मानित किया, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना इलाज पूरा कर लिया है और अब वह रोग मुक्त हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के कैंसज सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग ने कहा कि देश में महिलाओं में स्तन कैंसर आम बीमारी है। यदि प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार शुरू हो जाता है तो रोगियों को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज से कारगी चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने इंदिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग के डॉक्टरों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. एसवीएस देव ने कहा कि इलाज खत्म होने के बाद कैंसर से बचे लोग अक्सर उदास महसूस करते हैं और बीमारी के दोबारा होने के डर से जूझते रहते हैं। उनके परिवार के सदस्यों, दोस्तों और कैंसर विशेषज्ञों से मजबूत भावनात्मक समर्थन उन्हें अपने सामान्य जीवन में बेहतर तरीके से वापस आने में मदद कर सकता है। इस मौके पर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी, सर्जन डॉ. पल्लवी कौल, प्रो. यशबीर दीवान, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डीन रामलक्ष्मी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पंडिता, दीपक गुप्ता, सीपीआरओ भूपेंद्र रतूड़ी, संतोष, मानवेंद्र रावत, अमृता, लाइका, अंजलि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed