फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inspiration Award to the youth doing excellent work

उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को इंस्पिरेशन अवार्ड

Fri, 09 Aug 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Inspiration Award to the youth doing excellent work
आह्वान संस्‍था की ओर से नगर निगम के टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में विधान सभा अध्यक्ष प्रेम
युवा आह्वान संस्था की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को इंस्पिरेशन अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल नेे संस्कृत में वंदना प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं के समूह को एक-एक हजार व कथक नृत्यांगना जूली लिंगवाल को 10 हजार रुपये विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से देने की घोषणा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम टाउन हॉल में युवा आह्वान संस्था की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाले युवा राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

सभी का कर्तव्य है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं की क्षमताओं को पहचान कर सशक्त बनाएं। इससे पूर्व उन्होंने समाजसेवा, लोक संगीत, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तीकरण एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले युवाओं को युवा आह्वान इंस्पिरेशन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अविनाश मलासी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, ब्रिगेडियर केजी बहल, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, सूर्यकांत धस्माना, रघुवीर सिंह बिष्ट, लोकेश नवानी, रोहित ध्यानी, प्रकाश, अंकित बिष्ट, राकेश डोभाल, लक्ष्मण सिंह नेगी, संकेत उनियाल, अविनाश नौटियाल आदि मौजूद थे।

इनको किया गया सम्मानित
राजेंद्र चौहान, विमल मलासी, अरुण प्रसाद गौड़, जूली लिंगवाल, प्रमोद मिश्रा, मनीष उपाध्याय, राकेश नेगी, विजय रतूड़ी, जसवंत सिंह, लोकेश नवानी, उपेंद्र पवार, आर्य शेखर, इराम फतिमा, आरके सकलानी, श्रीकांत शर्मा, हरेंद्र सिंह खत्री, कृष्णा बगोट, द्वारिका सेमवाल, स्वाति सिंह, रविंद्र मंमगाई, संगीता तोमर, भूपेश भारती एवं संदीप सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed