{"_id":"682e313b276c7f36b20a5053","slug":"inspection-of-the-land-donated-for-kendriya-vidyalaya-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-696501-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: केंद्रीय विद्यालय के लिए दान दी गई भूमि का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: केंद्रीय विद्यालय के लिए दान दी गई भूमि का किया निरीक्षण
Thu, 22 May 2025 01:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 22 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम ने साहिया के जड़वाला खेड़ा में केंद्रीय विद्यालय के लिए ग्रामीणों के माध्यम से दान दी गई भूमि का निरीक्षण किया। केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग स्थानीय निवासी 2018 से कर रहे हैं। ग्रामीणों ने साहिया के जड़वाला में आठ साल पहले विद्यालय निर्माण के लिए भूमि भी दान कर दी थी। लेकिन अभी तक विद्यालय की फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही थी। मामला डीएम के संज्ञान में आने के बाद गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में टीम ने भूमि का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त स्वाति अग्रवाल ने बताया कि निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन