{"_id":"682f86b407ed7e8994027222","slug":"inspection-of-fodder-and-animal-feed-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-697407-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गायों को उपलब्ध कराए जा रहे चारे व पशु आहार की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गायों को उपलब्ध कराए जा रहे चारे व पशु आहार की जांच की
Fri, 23 May 2025 01:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 23 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
भारत सरकार की पशुपालन व डेयरी विभाग सचिव अलका उपाध्याय ने कालसी स्थित राजकीय डेयरी फार्म कालसी का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों को उपलब्ध कराए जा रहे हरे चारे व पशु आहार की जांच की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत डेरी फार्म में संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने आईवीएफ भ्रूण प्रत्यारोपण लैब का निरीक्षण करते हुए लैब को अपग्रेड करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने डेयरी फार्म में मौजूद रेड सिंधी, साहीवाल, गिर व थारपारकर नस्लों की गायों को उपलब्ध कराए जा रहे हरे चारे व पशु आहार की जांच की। साथ ही उन्होंने पशुओं को गुणवत्ता परक आहार उपलब्ध कराने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लैब प्रभारी व पशुपालन वैज्ञानिक डाॅ. अजय पाल सिंह असवाल से आईवीएफ भ्रूण प्रत्यारोपण की विस्तृत जानकारी लेते हुए आईवीएफ लाइव प्रकिया का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान राज्य पशुपालन सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम, पशुपालन निदेशक डाॅ. नीरज सिंघल माैजूद रहे।
विज्ञापन