{"_id":"2ed470b385b62c9779b5c84a92c82d2a","slug":"insistent-demands-for-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों पर अड़े कर्मचारी, क्रमिक अनशन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों पर अड़े कर्मचारी, क्रमिक अनशन शुरू
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Oct 2013 09:27 PM IST
विज्ञापन
वेतन विसंगति दूर करने समेत कई मांगों पर अमल न होने से नाराज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार से प्रदेश भर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने 17 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सर्वे चौक स्थित विकास भवन में क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि शासन के साथ हुई बैठक में अधिकतर मांगों पर सहमति बन चुकी थी, इसके बावजूद बैठक के कार्यवृत में इसका जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर उन्हें हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। प्रदर्शन कर धरना देने वालों में प्रदेश महामंत्री प्रदीप कोहली, अरुण पांडे, डीएस असवाल, बीडी जोशी, वीके धस्माना, आरएस बिष्ट, राधेश्याम पैन्युली, महिप सिंह, ऊषा नेगी, शक्ति प्रसाद भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन