फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Insects found in mid day meal Rice in haldwani School

उत्तराखंड: मिड-डे मील के खाने में निकले कीड़े, बच्चों ने देखा तो स्कूल में मच गया हड़कंप 

Thu, 25 Jul 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jul 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Insects found in mid day meal Rice in haldwani School
खाने में मिले कीड़े - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के हल्द्वानी में प्राइमरी पाठशाला बमौरी में बुधवार को बच्चों के मध्याह्न भोजन में कीड़े निकलने की घटना सामने आई है। मोटी-मोटी सूड़ियां निकलने पर बच्चों ने चावल खाने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


बाद में बच्चों को मध्याह्न भोजन के स्थान पर किसी तरह चने और सब्जी खिलाकर काम चलाया गया। इस मामले को लेकर शिक्षिका और भोजनमाता के बीच जमकर तकरार हुई। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


 प्राइमरी पाठशाला बमौरी में 50 बच्चे पढ़ते हैं। बुधवार को केवल 34 बच्चे ही आए थे। मध्याह्न भोजन में चावल के साथ काले चने और आलू भिंडी की सब्जी बनी थी। प्रात: 10:30 बजे इंटरवल होने पर बच्चों को भोजनमाता ने मध्याह्न भोजन परोसा तो चावल में कीड़े देख बच्चों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चावल में सफेद सूड़ी के साथ ही कुछ बड़े कीड़े भी दिखाई देने पर बच्चों ने खाना खाने से इनकार दिया। इधर, मध्याह्न भोजन में कीड़े निकलने के बारे में प्रधानाध्यापिका ऊषा किरन मिश्रा और अध्यापिका चंपा पुरोहित ने भोजनमाता से गोविंदी पांडे से पूछा तो उनमें तकरार शुरू हो गई।

अध्यापिकाओं ने भोजनमाता पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया तो भोजनमाता ने उसे फंसाने का आरोप लगा दिया। इसी बीच पार्षद रवि वाल्मीकि पहुंच गए और भोजन में कीड़े निकलने की शिकायत पर प्रधानाध्यापिका से भोजनमाता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान स्कूल में मौजूद अभिभावक वेदप्रकाश की भी भोजनमाता से कहासुनी हुई। करीब दो घंटे तक इस मामले को लेकर स्कूल में हंगामा होता रहा। बाद में प्रधानाध्यापिका ऊषा किरन मिश्रा ने बताया कि इस मामले की सूचना शिक्षा अधिकारियों को दी। 

तो क्या सस्ते गल्ले की दुकान से आया खराब चावल
स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि मध्याह्न भोजन के लिए आवंटित चावल 16 जुलाई को ही नवाबी रोड स्थित हरीश तिवारी की सस्ते गल्ले की दुकान से आया है। चावल में अगर कीड़े थे इसकी भोजनमाता ने उन्हें आज तक कोई जानकारी नहीं दी गई। 

मध्याह्न भोजन में कीड़े निकलने के मामले की जानकारी मिली है। भोजनमाता ने चावल पकाने से पहले ठीक से साफ क्यों नहीं किए। इस प्रकरण की खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। 
- गोपाल स्वरूप भारद्वाज, डीओई (बेसिक), नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed