फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   inquiry of more than 50 lakhs rupees land deal.

नोटबंदी पर कांग्रेस का दांव, 50 लाख से ज्यादा की लैंड डील की होगी जांच

Sat, 10 Dec 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Dec 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
inquiry of more than 50 lakhs rupees land deal.
- फोटो : demo pic

नोटबंदी के बाद से जमीन की खरीद-फरोख्त के ऐसे मामले जिनका मूल्य 50 लाख रुपये से अधिक है, उनकी जांच कराई जाएगी। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि जांच के दायरे में कुल 108 मामले आ रहे हैं, जिनमें से 72 मामले केवल देहरादून के हैं।

विज्ञापन


सत्ता के करीबियों की मानें तो इस कवायद के पीछे भाजपा के कुछ विधायकों और पदाधिकारियों पर शिकंजा कसना वजह है। साथ ही यह भी साबित करने की कोशिश की जाएगी कि नोटबंदी की खबरें लीक हुई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा के एक विधायक द्वारा नोटबंदी के एलान के तुरंत बाद डेढ़ करोड़ रुपये का सोना खरीदने का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह में पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा से जुड़े नेताओं ने खरीदीं जमीनें

inquiry of more than 50 lakhs rupees land deal.
नोटबंदी - फोटो : self

इसी क्रम में सरकार को ऐसी जानकारियां भी मिली हैं, जिनमें पुराने नोटों की शक्ल में मौजूद काले धन से जमीन के बड़े सौदे किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर सौदे भाजपा से जुड़े विधायकों और पदाधिकारियों ने किए हैं।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि आठ नवंबर के बाद 50 लाख से अधिक मूल्य के सभी ऐसे सौदों की जांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह देखा जाएगा कि ये सौदे स्वाभाविक थे या नोटबंदी के बाद कालेधन को खपाने के मकसद से किए गए। इसके अलावा इसमें एक तथ्य और पुख्ता होगा कि कहीं कुछ लोगों को नोटबंदी की जानकारी पहले से तो नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed