फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Inquiring about the properties of Ram Vilas

Dehradun: पूर्व आईएएस रामविलास यादव से ईडी ने की पूछताछ, उत्तराखंड-यूपी की संपत्तियों को लेकर जुटा रही ब्योरा

Tue, 30 May 2023 10:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 30 May 2023 10:47 AM IST
सार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने यादव को पिछले साल 23 जून को गिरफ्तार किया था। जांच में पाया गया था कि यादव ने तीन साल के कार्यकाल में आय से 2600 फीसदी अधिक संपत्ति बनाई है। तभी से यादव जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: Inquiring about the properties of Ram Vilas
पूर्व आईएएस रामविलास यादव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व आईएएस रामविलास यादव को हिरासत में लेकर ईडी ने लगातार चार दिन तक पूछताछ की। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में उनकी संपत्तियों के संबंध में दस्तावेज भी मांगे गए। उनकी उत्तराखंड में भी विभिन्न जगहों पर आठ संपत्तियां हैं। इनमें से ज्यादातर देहरादून में हैं। इसके अलावा पैतृक गांव में भी आलीशान मकान और खेतीबाड़ी की जमीन है। ईडी रामविलास को आज जेल में दाखिल करेगी।

विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने यादव को पिछले साल 23 जून को गिरफ्तार किया था। जांच में पाया गया था कि यादव ने तीन साल के कार्यकाल में आय से 2600 फीसदी अधिक संपत्ति बनाई है। तभी से यादव जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


Corbett Tiger Reserve: शिकारियों के चंगुल में फंसी बाघिन हुई बुरी तरह घायल, पेट में धंसा मिला तार का फंदा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ईडी ने भी यादव के खिलाफ जांच शुरू की। पिछले दिनों ईडी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज 20 मई को औपचारिक गिरफ्तारी की थी। न्यायालय के आदेश पर ईडी ने 26 मई को चार दिन की हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। बारी-बारी से तीन अधिकारियों ने यादव से पूछताछ की। पत्नी के नाम पर संचालित ट्रस्ट की आय का भी ब्योरा तलब किया गया।

आलीशान कोठी के बाहर लिखा है पंचायत घर

यादव ने अपने गांव में चार साल पहले आलीशान कोठी बनाई थी। कोठी के बाहर पंचायत घर लिखा हुआ है। गांव में 10 बीघा खेती की जमीन भी है। इस जमीन पर फसलों की जानकारी भी ईडी ने ली। लेकिन, वह फसल बिक्री का प्रमाण नहीं दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed