{"_id":"5bb20965867a557fff7311b3","slug":"innova-car-accident-on-badrinath-highway-passengers-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बदरीनाथ दर्शन को जा रहे यात्रियों की इनोवा खाई में गिरी, 4 यात्री अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बदरीनाथ दर्शन को जा रहे यात्रियों की इनोवा खाई में गिरी, 4 यात्री अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 Oct 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
Accident on badrinath highway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को उत्तराखंड के चमोली में बेंगलुरु के यात्रियों की इनोवा कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान इनोवा में छह यात्री सवार थे, जिसमें से चार यात्री बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसा बदरीनाथ हाईवे पर लंगासु के समीप शाम करीब चार बजे हुआ। सभी लोग बद्रीनाथ यात्रा पर जा रहे थे। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू किया गया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां देखिए घायलों की सूची:::
//spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/10/01/42971953-357420554998258-8182864248884428800-n_5bb20a5560fc0.jpg
विज्ञापन
बस खाई में गिरने से यात्री जख्मी
वहीं, कोटद्वार में भी एक बस खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार सुबह कोटद्वार-रिखणीखाल मोटर मार्ग पर ढौंटियाल के पास हुआ।
जहां जीएमओयू की बस संख्या यूके12पीबी0061 खाई में गिर गई। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। बस चालक को भी चोट आई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोटद्वार से 108 मौके के लिए रवाना हो गई है। बस के अंदर 24 लोग सवार थे।
जहां जीएमओयू की बस संख्या यूके12पीबी0061 खाई में गिर गई। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। बस चालक को भी चोट आई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोटद्वार से 108 मौके के लिए रवाना हो गई है। बस के अंदर 24 लोग सवार थे।