{"_id":"6a63cc04ac52541456066c05","slug":"inmate-from-sudhowala-jail-dies-at-doon-hospital-dehradun-news-c-5-drn1008-1025839-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सुद्धोवाला जेल में बंद कैदी की दून अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सुद्धोवाला जेल में बंद कैदी की दून अस्पताल में मौत
विज्ञापन
देहरादून। सुद्धोवाला जिला जेल में बंद 29 वर्षीय कैदी दिलदार की दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे 15 जुलाई को जेल से इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया गया था।
वहां हालत गंभीर होने पर 17 जुलाई को दून अस्पताल भेजा गया। जहां वेंटिलेटर पर था। उधर, परिजनों ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया, इलाज के दौरान सूचना देने में लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। विकासनगर पुलिस ने 11 जुलाई को दिलदार को स्मैक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
14 जुलाई को दिलदार की तबीयत बिगड़ गई। पहले उसे कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया और बाद में 17 जुलाई को गंभीर हालत में दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों का दावा है कि कई दिनों तक वह बोलने की स्थिति में नहीं था। 23 जुलाई की देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएस बिष्ट के अनुसार, कार्डियक फेलियर के कारण उसकी मौत हो गई। मा.सि.रि.