{"_id":"683f4cacc1ac37de930274ef","slug":"information-on-crop-management-provided-to-farmers-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-707406-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: किसानों को दी फसल प्रबंधन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: किसानों को दी फसल प्रबंधन की जानकारी
Wed, 04 Jun 2025 12:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
खरीफ फसलों के प्रबंधन व उनमें होने वाले रोगों की रोकथाम के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान ने सहसपुर क्षेत्र के किसानों को जरूरी जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं का आकलन करके उन्हें निस्तारण के उपाय बताए।समन्वयक डाॅ. बांके बिहारी ने बताया कि टीम में शामिल वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों में आ रही समस्याओं को चिह्नित किया। धान व क्षेत्र में बोई जाने वाली सब्जियों की फसलों में समय-समय पर लगने वाले रोग व संरक्षित वन क्षेत्र के आसपास स्थित कृषि भूमि में जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान, सिंचाई व बाजार आदि की समस्याओं पर किसानों से चर्चा की। वैज्ञानिकों ने फसलों में लगने वाले रोगों के उपचार की जानकारी दी। इसके अलावा जैविक खेती करने वाले किसानों को खेत की तैयारी, बुवाई के समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। डॉ. आरके सिंह, डॉ. उदय मंडल, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. लेखचंद, डॉ. रामनजीत सिंह, डॉ. डीवी सिंह, डॉ. एम शंकर, डॉ. चरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन