फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Information given to farmers related to agriculture and products

Dehradun News: किसानों को कृषि व उत्पादों से संबंधित दी जानकारी

Thu, 17 Oct 2024 05:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Information given to farmers related to agriculture and products
क्षेत्र के बमराड गांव में विश्व खाद्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के वैज्ञानिकों ने ग्रामीणों को कृषि व उत्पादों से संबंधित जानकारी दी। किसानों को बीज व अन्य जरूरी सामान का वितरण भी किया।
विज्ञापन


वैज्ञानिक डाॅ. रमन जीत सिंह ने विश्व खाद्य दिवस मनाने के महत्व के बारे में जानकारी दी। डाॅ. अभिमन्यु झाझरिया ने किसानों को स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पाद संगठनों की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किसान अपने खेतों में अलग-अलग प्रकार की फसलों का उत्पादन कर काफी लाभ कमा सकते हैं। कार्यक्रम में किसानों को न्यूट्री-गार्डन बीज किट, मटर के बीज, किल्ट्रा या महिलाओं के लिए पीठ पर ले जाने वाली टोकरियां और प्याज, लहसुन पाॅली मल्च शीट वितरित की गई। कार्यक्रम में पाटा, इच्छला, फटेऊ, बमराड, थैथेऊ, डामटा के किसानों और ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर टीएसपी समन्वयक डाॅ. एम मुरुगानंदम, डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. एम मधु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed