फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Information given about fitness to trainee officers

लाल बहादूर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ट्रेनी अधिकारियों को शारीरिक फिटनेस की विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी

Tue, 07 Dec 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Information given about fitness to trainee officers
मसूरी। लाल बहादूर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में 2021 बैंच के अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों का 96 वां फाउंडेशन कोर्स शुरू हो गया। सोमवार को प्रशिक्षु अधिकारियों की शारीरिक फिटनेस के बारे में जानकारी दी गई । फिटनेस रिजीम इंडक्शन की शुरुआत अकादमी में आयोजित वर्कशॉप सेंसिटाइजेशन अवेयरनस एंड मोटिवेशन के साथ हुई। इसमें प्रशिक्षुओं को जीवन शैली के विभिन्न पहलुओं जैसे तनाव प्रबंधन, सही मुद्रा ,भोजन की आदतों और चोट प्रबंधन पर एक प्रेजेंटेशन दिया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण से चिकित्साधिकारी ने वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट सरला और लीड स्ट्रेंथ एंड कंडीशन कोच ने अपनी टीम के साथ चोटों को रोकने और उनसे बचने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अकादमी 15 सप्ताह तक प्रशिक्षुओं को आउटडोर फिटनेस के लिए अलग प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगी जहां ट्रेनी अधिकारी अपनी फिटनेस साबित करेंगे। प्रशिक्षुओं को मूल्याकंन रिपोर्ट देखने के लिए एक ऐप दिया जाएगा जिसमें उनके व्यायाम का आउटपुट, कैलोरी की मात्रा, नींद, जल योजन स्तर आदि की गतिविधियों की निगरानी की जा सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed