{"_id":"1bf9336a2736ea3c6e3e595bc9393c2c","slug":"indoor-firing-range-start-in-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जल्द ही बंद कमरे में गूंजेगी धांय-धांय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जल्द ही बंद कमरे में गूंजेगी धांय-धांय
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Jan 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पुलिस की फायरिंग के प्रशिक्षण के लिए सेना की फायरिंग रेंजों पर निर्भरता जल्द खत्म होने वाली है। पुलिस लाइन में इनडोर फायरिंग रेंज का काम लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय से उपकरण आते ही यहां पुलिसकर्मी बंद कमरों में छोटे हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले सकेंगे।
नहीं है अपनी फायरिंग रेंज
दून में अब तक पुलिस की अपनी कोई फायरिंग रेंज नहीं है। पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण के लिए सेना की घंघोड़ा, अनारवाला और मालदेवता स्थित फायरिंग रेंज जाना पड़ता था।
विज्ञापन
अपनी रेंज ना होने की वजह से पुलिसकर्मी नियमित अभ्यास नहीं कर पा रहे थे। इस दिक्कत को देखते हुए पुलिस ने अपनी इनडोर फायरिंग रेंज तैयार कर ली है।
साउंड प्रूफ हाल में होगी फायरिंग
प्रशिक्षण के दौरान गोलियों की आवाज से आवासीय क्षेत्रों में दिक्कत न हो, इसके लिए रेंज हाल को साउंड प्रूफ बनाया जा रहा है। यहां रिवाल्वर, पिस्टल और अधिक जरूरत होने पर कार्बाइन का प्रशिक्षण, अभ्यास किया जा सकेगा।
विज्ञापन
गनरों को मिलेगा लाभ
राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत विभिन्न वीवीआईपी के साथ तैनात कमांडो, गुलदार, क्यूआरटी फोर्स और गनर को प्रशिक्षण में परेशानी होती थी। फायरिंग रेंज में जाने का वक्त न मिल पाने के कारण वे प्रशिक्षण नहीं ले पाते थे। अब यह दिक्कत दूर होगी।