फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indo US forces Share each other Arms Modern technique

'जंग के मैदान' में एक दूसरे के अत्याधुनिक हथियारों से रूबरू हुए भारत-अमेरिका के जवान

Wed, 19 Sep 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Wed, 19 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Indo US forces Share each other Arms Modern technique
Indo US forces

चौबटिया छावनी में भारत और अमेरिका के संयुक्त युद्धाभ्यास के दूसरे दिन दोनों देशों के सैनिकों ने एक दूसरे के अत्याधुनिक हथियारों को जांचा परखा। आधुनिक संचार उपकरणों से भी सैनिक रूबरू हुए। जवानों की शारीरिक प्रशिक्षण, लेक्चर क्लासेस और खेलकूद गतिविधियां भी जारी रहीं।

विज्ञापन


मंगलवार को चौबटिया के गरुड़ा मैदान में इंडो-अमेरिकी सेना की ओर से हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई । इसमें दोनों देशों की ओर से अत्याधुनिक हथियारों को शामिल किया गया था। सैनिकों ने एक दूसरे को हथियारों की खूबियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाले राकेट लांचर, मोर्टार लांचर, मशीन गन, नाईट विजन उपकरणों को प्रदर्शनी में शामिल किया गया। फील्ड ट्रेनिंग में भी दोनों देशों के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों मीटर मारक क्षमता के हथियारों की तकनीक की साझा 

भारत और अमेरिकी सेना की ओर से हजारों मीटर दूरी तक मारक क्षमता वाले हथियारों के संचालन की तकनीक को साझा किया गया। अमेरिका की ओर से एम-2, 50 कैलीवर मशीनगन, एम-2, 40 ब्रावो एचएमजी हैवी मशीनगन दोनों की मारक क्षमता 67 सौ मीटर है। इससे बख्तरबंद वाहन और अन्य प्रकार के ऑबजेक्ट का सफाया किया जा सकता है। एमके 19 ग्रेनेड लांचर, एम-4 राइफलें, एम-4 मशीनगन, 81 एमएम मोर्टार, एम 1057.50 स्नेफर की भी प्रदर्शन किया गया। भारत की ओर से बैटल फील्ड सर्विलांस रडार इससे युद्ध क्षेत्र में सूचनाओं के आदान-प्रदान में मदद मिलती है। एमएम मोर्टार 81 इस उपकरण से टैंक आदि को ध्वस्त किया जा सकता है। एटीजीएम मिसाइल, 84 एमएम राकेट लांचर आदि का प्रदर्शन किया गया। 

मेजर जनरल एनजे जार्ज ने किया हथियारों का निरीक्षण 

Indo US forces Share each other Arms Modern technique
Indo US forces

मेजर जनरल एनजे जार्ज ने किया हथियारों का निरीक्षण 
हथियारों की प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के लिए सूर्य कमांड लखनऊ के मेजर जनरल एनजे जार्ज भी सुबह यहां चौबटिया छावनी पहुंचे। उन्होंने युद्धाभ्यास में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। अमेरिकी सेना के जवानों ने उन्हें उपकरणों के बारे में जानकारी दी।

वार्ता में मेजर जनरल ने कहा कि दोनों सेनाएं एक दूसरे के अनुभवों को साझा कर रहे हैं।  दोनों देशों के हथियार तकनीकी रूप से अलग जरूर हैं, लेकिन मारक क्षमता समान हैं। उनके साथ मेजर जनरल कवींद्र सिंह, अमेरिका के मेजर जनरल विलियम ग्राह्म सहित तमाम सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

पर्यटक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे सैनिक 
 युद्धाभ्यास में भाग लेने पहुंचे अमेरिकी सेना के जवान यहां के माहौल से काफी खुश नजर आए। अमेरिकी सैनिकों का कहना था कि युद्धाभ्यास के लिए भारत का महौल अच्छा है। खासतौर पर वे लोग चौबटिया के प्राकृतिक सौंदर्य से वशीभूत नजर आए। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने बताया कि युद्धाभ्यास के लिए पहुंचे सैनिकों को आसपास के पर्यटक स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed