{"_id":"5de3635a8ebc3e54f65bdb88","slug":"indo-nepal-joint-exercise-will-held-from-3rd-to-16-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल संयुक्त युद्धाभ्यास: 3 से 16 दिसंबर तक नेपाल में अभ्यास करेगी दोनों देशों की सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल संयुक्त युद्धाभ्यास: 3 से 16 दिसंबर तक नेपाल में अभ्यास करेगी दोनों देशों की सेना
Mon, 02 Dec 2019 09:16 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 02 Dec 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वर्ष का भारत-नेपाल सेना के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास सूर्य किरण नेपाल के रूपदेही जिले में होगा। यह दोनों देशों के मध्य होने वाला 14वां संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा। एक वर्ष भारत तो एक वर्ष नेपाल में सैन्य अभ्यास होता है।
विज्ञापन
सैन्य मुख्यालय लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार सूर्य किरण-14 का आयोजन तीन दिसंबर से 16 दिसंबर तक किया जाएगा। संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेना की 300-300 सैन्य कर्मियों की एक-एक टुकड़ी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद विरोधी अभियान, विद्रोह के खिलाफ कार्रवाई, प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान की जाने वाली मानवीय सहायता के अपने-अपने अनुभवों को साझा करेंगे।
विज्ञापन
सूर्य किरण सैन्य संयुक्त युद्ध अभ्यास आतंकवाद के बदलते तरीकों के खिलाफ सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नेपाल और भारतीय सैनिकों में आपसी सैन्य समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों में सफल संचालन के लिए दोनों देशों की सेना के बीच समन्वय स्थापित करना है।