{"_id":"5fd4f02f8ebc3e3c86121b65","slug":"indo-nepal-border-dispute-nepal-started-making-bop-on-border-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा विवाद: नेपाल ने भारतीय सीमा से लगे क्षेत्र में शुरू किया बीओपी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा विवाद: नेपाल ने भारतीय सीमा से लगे क्षेत्र में शुरू किया बीओपी का निर्माण
Sat, 12 Dec 2020 10:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
indo-nepal border
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सीमा से लगे बैतड़ी (नेपाल) के जूलाघाट में सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) की एक बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) का निर्माण शुरू हो गया है। भवन निर्माण के लिए रॉयल खेमादेवी जेवी के साथ एक करोड़ रुपये के कार्य का अनुबंध हो गया है।
विज्ञापन
एपीएफ बैतड़ी के डीएसपी गणेश साह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के मध्य जुलाई तक भवन निर्माण को पूरा करने संबंधी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। अनुबंध के साथ भवन का निर्माण कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
दो भवनों का निर्माण बैरक और कार्यालय के लिए किया जाएगा। 23 मई को बीओपी की स्थापना के बाद से एपीएफ को जूलाघाट में किराए के भवन में तैनात किया गया है।
सीमा सुरक्षा के लिए बैतड़ी के झूलाघाट, पंचेश्वर और शिवनाथ के कुसमौदघाट पर बीओपी स्थापित किए गए हैं। कुसमौदघाट में एपीएफ किराए के भवन में है, जबकि पंचेश्वर में बहुउद्देश्यीय परियोजना क्षेत्र में रखा गया है।
विज्ञापन
इनका उद्देश्य सीमा सुरक्षा के लिए आपराधिक गतिविधियों को 24 घंटे नियंत्रित कर राजस्व बढ़ाना है। बैतड़ी में भारत की सीमा से सटा 61 किमी का क्षेत्र महाकाली के किनारे स्थित है।