{"_id":"5b0f68844f1c1bae6e8b5786","slug":"indo-nepal-army-practice-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण -13’ शुरू, 12 जून तक चुनौतियों से निपटेंगी दोनों सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण -13’ शुरू, 12 जून तक चुनौतियों से निपटेंगी दोनों सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 31 May 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
army practice
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण-13 शुरू हो गया है। दोनों देशों के 300 सैनिकों की संयुक्त परेड में हिस्सा लिया। भारतीय सेना की ओर से परेड का नेतृत्व 13 जेएंडके के कर्नल निपुण कृष्णनन, जबकि नेपाल की ओर से गोरखबख्श बटालियन के ले. कर्नल तिलक बहादुर ने परेड का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
बुधवार को मुख्यालय स्थित सेना के मैदान में मुख्य अतिथि 119 ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर रंजन मलिक (सेना मेडल) ने भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास का उद्घाटन करते हुए उम्मीद जताई कि इस सैन्य अभ्यास से सैनिकों की कुशलता बढ़ेगी और आपसी संबंधों को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने पूरे मनोयोग और समर्पण से अभ्यास पूरा करने की अपील की। परेड के बीच दोनों सेनाओं की टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। दोनों देशों के सैनिक 12 जून तक यहां विभिन्न सैन्य चुनौतियों से निपटने का अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन