फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indira hridyesh want to become cm

मुझे सीएम बनना है... कहते हुए दिल्ली गईं इंदिरा

Sat, 11 Jan 2014 11:13 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Jan 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
indira hridyesh want to become cm

कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृद्येश ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि प्रदेश में अगर नेतृत्व परिवर्तन हो रहा है तो मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में वे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ समय से कांग्रेस के विभिन्न धड़ों से दूरी रख रहीं इंदिरा हृद्येश ने कहा कि हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया तो कांग्रेस फायदे में ही रहेगी। विधानसभा में सर्वदलीय बैठक केबाद इंदिरा हृद्येश ने पीडीएफ के मंत्री प्रीतम पंवार से बात की और इसके बाद दिल्ली रवाना हो गईं।
विज्ञापन


17 जनवरी तक होगा फैसला
विधानसभा में सर्वदलीय बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब इंदिरा हृद्येश ने कहा कि लोक सभा चुनाव को देखते हुए राज्यों में संगठन और सरकारों में बदलाव पर दिल्ली में मंथन जारी है। जल्द ही बदलावों पर फैसला भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह फैसला 17 तक हो जाएगा और 17 तक न हुआ तो इसके बाद एक हफ्ते बाद तक तस्वीर साफ हो जाएगी। पर इतना साफ है कि कांग्रेस प्रयोग करने की स्थिति में नहीं है। जो भी फैसला होगा वह काफी सोच समझकर ही लिया जाएगा।

खुलकर रखा अपना दावा
मुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं के बीच इंदिरा हृद्येश ने अपना दावा सामने रखने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। इंदिरा ने कहा कि हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया तो कांग्रेस फायदे में ही रहेगी। वरना वे कांग्रेस की सिपाही तो हैं हीं।

उन्होंने कहा कि 1974 से वे विधायक हैं। उनका अधिकार भी बनता है। सदन चलता है तो सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है।

बाहर आ रही अंदरूनी लड़ाई
इंदिरा हृद्येश की इस साफगोई के बाद अब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही उठापटक सतह पर आने की उम्मीद भी है।

फिलहाल यह माना जा रहा है कि उत्तराखंड को लेकर हाईकमान का कोई भी फैसला प्रदेश में विधानसभा सत्र के बाद ही लिया जाएगा। सत्र फिलहाल 16 जनवरी तक का माना जा रहा है। ऐसे मे अगर कोई फैसला हुआ तो वह 17 को होगा।


प्रदेश आलाकमान से हैं नाराज
मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर इंदिरा हृद्येश की नाराजगी जगजाहिर है और पिछले कुछ समय से इंदिरा हृद्येश ने कांग्रेस के विभिन्न कैंपों से दूरी बनाकर भी रखी हुई है।

दिल्ली के सर्किल में एक बार इंदिरा हृद्येश का नाम मुख्यमंत्री के लिए उछला भी था पर इंदिरा ह्द्येश उस समय इस तरह से मुखर नहीं हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed