फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indira hridayesh asked, dehradun would be state capital.

गैरसैंण नहीं दून ही होगी स्थायी राजधानी: इंदिरा हृदयेश

Tue, 10 Nov 2015 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 10 Nov 2015 03:02 AM IST
विज्ञापन
indira hridayesh asked, dehradun would be state capital.

उत्तराखंड की स्थायी राजधानी के मुद्दे पर मंत्री इंदिरा हृदयेश के बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है। राज्य स्थापना दिवस पर जिले की प्रभारी मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि प्रदेश की स्थायी राजधानी देहरादून में ही रहेगी। गैरसैंण केवल विधानसभा सत्र चलाने के लिए है। इसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।

विज्ञापन


हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर के सभागार में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता में इंदिरा हृदयेश ने कहा कि प्रदेश की राजधानी पर शीघ्र संशय समाप्त होने वाला है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार गैरसैंण के विकास के लिए बाध्य है। लेकिन स्थायी राजधानी देहरादून के अलावा अन्य कहीं नहीं हो सकती। अधिकारियों को चेताया कि वह जनता की समस्याएं सुलझाने के लिए उनके बीच जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार चुनाव में हार पर मोदी पर साधा निशाना

indira hridayesh asked, dehradun would be state capital.

कहा कि राज्य सरकार अपने स्तर से किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान करवाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा प्रदेश सरकार चीनी मिलों की बदहाली दूर करने का भी प्रयास कर रही है। विधानसभा चुनाव-2017 के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तक देश में कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं हुआ जिसने किसी विधानसभा चुनाव में 32 सभाएं की हो। लेकिन नतीजा फिर भी पक्ष में नहीं रहा। कहा, विशेष भाषा एवं शब्दावली का प्रयोग जनता ने कभी बर्दाश्त नहीं किया है। वह केवल विकास को महत्व देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed