फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indigo two direct flight start from jollygrant to lucknow and bangalore

हवाई सफर करने वालों को इंडिगो ने दिया नए साल का तोहफा, इन दो शहरों के लिए शुरु की डायरेक्ट फ्लाइट

Fri, 29 Dec 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला Updated Fri, 29 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
indigo two direct flight start from jollygrant to lucknow and bangalore

इंडिगो एयरलाइंस ने विमान से सफर करने वाले यात्रियों को नये साल का तोहफा दिया है। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस ने बृहस्पतिवार से बंगलूरू और लखनऊ शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विमानन कंपनियों को पहले दिन अच्छी खासी हवाई यात्रियों की संख्या मिलने से उत्साह रहा। दोनों शहरों के लिए विमान शेड्यूल के अनुसार ही उड़ते उतरते नजर आए। लखनऊ से उड़कर दो बजकर 15 मिनट पर 163 हवाई यात्रियों को लेकर विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा और 165 यात्रियों के साथ दो बजकर 52 मिनट पर वापस उड़ गया।
विज्ञापन


इसी तरह से बंगलूरू से उड़ा विमान चार बजकर आठ मिनट पर एयरपोर्ट पहुंचा। विमान से 161 हवाई यात्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे और चार बजकर 46 मिनट पर विमान 180 यात्रियों को लेकर वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुल उड़ानों की संख्या पहुंच गई 22

indigo two direct flight start from jollygrant to lucknow and bangalore

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की दो हवाई सेवा शुरू होने से अब कुल उड़ानों की संख्या 22 पहुंच गई है। देहरादून से बंगलूरू जाने वाले हवाई यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए हवाई सेवा को शुरू किया गया है।

हवाई सेवाओं के विस्तार से राज्य के पर्यटन को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। फ्लाइट में इजाफा होने से टूरिस्ट भी अधिक संख्या में उत्तराखंड आएंगे। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार से बंगलुरू और लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। हवाई यात्रियों को इन शहरों के लिए सीधी सेवा मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed