फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indigo start Direct Flight between jolly grant to hyderabad

खुशखबर: देहरादून से हैदराबाद के बीच शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, यहां पढ़ें पूरा टाइम शेड्यूल

Sat, 17 Nov 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डोईवाला Updated Sat, 17 Nov 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Indigo start Direct Flight between jolly grant to hyderabad
इंडिगो

विमान कंपनी इंडिगो ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट में हवाई सेवाओं में बढ़ोतरी करते हुए जौलीग्रांट-हैदराबाद के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है। गुरुवार को पहले दिन हैदराबाद से 147 हवाई यात्री जौलीग्रांट पहुंचे जबकि वापसी में 159 यात्री हैदराबाद को रवाना हुए।

विज्ञापन

 

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर निदेशक विनोद शर्मा ने केक काटकर विमान कंपनी इंडिगो की हवाई सेवा की शुरूआत की। हवाई यात्रियों को मंगलवार का दिन छोड़कर सप्ताह भर में इस सेवा का फायदा मिल सकेगा। 

विज्ञापन


देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हैदराबाद से ए-320 विमान शाम चार बजे पहुंचेगा और साढ़े चार बजे वापसी की उड़ान भरेगा। हैदराबाद की सीधी हवाई सेवा शुरू होने से देहरादून जौलीग्रांट हवाई अड्डा देश के दक्षिणी क्षेत्र के हैदराबाद शहर से सीधा जुड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा लेना पड़ता था। बृहस्पतिवार से इंडिगो का विमान उन्हें सीधा हैदराबाद लेकर जाएगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं की बढ़ोतरी से राज्य के तीर्थाटन और पर्यटन व्यवसाय को भी लाभ पहुंचेेगा। 


जौलीग्रांट एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि पहले दिन यात्रियों की आवाजाही करने वाले हवाई यात्रियों की संख्या से अच्छे संकेत मिले हैं। इस दौरान इंडिगो के स्थानीय मैनेजर जगजीत, एयरपोर्ट प्रबंधक सुमित सक्सेना आदि भी मौजूद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed