{"_id":"6438cbdad22477d9b90906b5","slug":"indigo-employee-working-at-the-airport-committed-suicide-by-consuming-poison-in-jolly-grant-dehradun-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jollygrant: इंडिगो कर्मी ने जहर खाकर दी जान, चोरपुलिया में पेड़ के नीचे चबूतरे के पास पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jollygrant: इंडिगो कर्मी ने जहर खाकर दी जान, चोरपुलिया में पेड़ के नीचे चबूतरे के पास पड़ा मिला शव
Fri, 14 Apr 2023 09:22 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 14 Apr 2023 09:22 AM IST
सार
सुबह बाजार खुला तो एक दुकानदार ने चबूतरे के पास एक शव के पड़े होने की सूचना सभासद को दी। सभासद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर मृतक के परिजन पहुंचे। पता चला कि युवक अविवाहित था और इंडिगो कर्मी था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
एयरपोर्ट पर कार्यरत एक इंडिगो कर्मी ने चोरपुलिया (जौलीग्रांट) में जहर खाकर जान दे दी। शव के पास सल्फास का एक पैकेट और फसलों पर छिड़कने वाला कीटनाशक का पैकेट व मृतक का बैग मिला है। मौके से कोई सोसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham yatra 2023: तीन तरीके से होगा तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन, पढ़ें जरूरी जानकारी
विज्ञापन
मृतक की पहचान नाम हरसिमरन (27) हरविंदर निवासी झबरवाला, डोईवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। सुबह बाजार खुला तो दुकानदार मस्तराम नोटियाल ने सभासद राजेश भट्ट को फ़ोन कर घटना की जानकारी दी। सभासद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर काफी संख्या में मृतक के परिजन पहुंचे। परिजनों ने कहा कि मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन