फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India's historic progress in aviation and water conservation: Trivendra Rawat

विमानन और जल संरक्षण में भारत की ऐतिहासिक प्रगति : त्रिवेंद्र रावत

Fri, 06 Feb 2026 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
India's historic progress in aviation and water conservation: Trivendra Rawat
-हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र के सवाल पर केंद्रीय मंत्रियों ने दिए जवाब
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विमानन विस्तार और जल संरक्षण में भारत की ऐतिहासिक प्रगति हुई है। उनके लोकसभा में पूछे गए सवालों पर केंद्रीय मंत्रियों ने जवाब दिए।

विमानन मंत्रालय के अनुसार, भारतीय एयरलाइनों ने पिछले तीन वर्षों में अभूतपूर्व विस्तार किया है। वर्ष 2023 से जनवरी 2026 के बीच बेड़े में 350 से अधिक नए विमान जोड़े गए हैं। रावत ने स्पष्ट किया कि विस्तार के साथ सुरक्षा और समय-पालन से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सरकार ने आश्वस्त किया कि डीजीसीए की ओर से इसकी निरंतर बहु-स्तरीय निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


जल शक्ति मंत्रालय ने बताया कि प्रभावी नीतियों के कारण देश के भूजल स्तर में सुधार हुआ है। सुरक्षित भूजल इकाईयों का प्रतिशत 2017 के 62.6% से बढ़कर 73.14% हो गया है। अटल भूजल योजना और मिशन अमृत सरोवर के तहत लाखों जल संरचनाओं का निर्माण हुआ है। रावत ने पारंपरिक जल स्रोतों और बावड़ियों के पुनरुद्धार को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed