{"_id":"6afc50f685f42bdac100f2f0","slug":"indianness-and-cultural-diversity-are-the-very-identity-of-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138594-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयता और सांस्कृतिक विविधता ही देश की पहचान : धनंजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीयता और सांस्कृतिक विविधता ही देश की पहचान : धनंजय
Tue, 17 Nov 2026 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 17 Nov 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
- प्राक् लोकमंथन में गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाबूगढ़ में मंगलवार को लोक साहित्य आयाम की ओर से आयोजित प्राक् लोक मंथन में भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और विविधता में एकता के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देहरादून के विभाग प्रचारक धनंजय रहे। आयोजन राजस्थान के जयपुर में होने वाले लोक मंथन कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमचंद सकलानी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और अखिल भारतीय साहित्य परिषद के गीत से हुई। धनंजय ने कहा कि भारत की विविधता में एकता ही उसकी विशेष पहचान है। भारतीयता की भावना देश की विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं को एक सूत्र में पिरोती है। लोक साहित्य आयाम की प्रमुख रेखा खत्री रौथाण ने लोक मंथन के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। वहीं, प्रांत मंत्री अंजू श्रीवास्तव ने अखिल भारतीय साहित्य परिषद की गतिविधियों और उद्देश्यों के बारे में बताया।
इस दौरान सुर संगम संगीत विद्यालय की संस्थापिका विमला भंडारी और स्वरांजली संगीत विद्यालय की संस्थापिका शांति वर्मा ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकगीतों की प्रस्तुतियां देकर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। अध्यक्षीय उद्बोधन में हेमचंद सकलानी ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम तोमर सहित 30 विद्यार्थी, विद्या मंदिर के 50 विद्यार्थी, सोनिका वर्मा, नरेंद्र वर्मा और अनिल वर्मा समेत करीब 100 लोग मौजूद रहे। समापन वंदे मातरम गीत के साथ हुआ।
-- -- -- -- -- -- --
जितेंद्र जोशी