फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Railways: now passengers will not have to pay increased fare in special train

रेलवे: राहत भरी खबर, ट्रेनों में अब यात्रियों को स्पेशल ट्रेन के नाम पर नहीं देना होगा बढ़ा हुआ किराया

Fri, 19 Nov 2021 03:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Nov 2021 03:25 PM IST
सार

अब यात्रियों को किराये के तौर पर अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा। उन्हें पूर्व में निर्धारित किराए की दरों के आधार पर ही भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
Indian Railways: now passengers will not have to pay increased fare in special train
ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खबर राहत देने वाली है। कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बाद अब रेलवे बोर्ड व उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के तौर पर संचालित की जा रही ट्रेनों का दर्जा समाप्त करने के साथ ही उन्हें पूर्व की भांति पुराने नंबरों पर ही संचालित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


निर्धारित किराए की दरों के आधार पर ही भुगतान करना होगा
इस फैसले से अब यात्रियों को किराये के तौर पर अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा। उन्हें पूर्व में निर्धारित किराए की दरों के आधार पर ही भुगतान करना होगा। हालांकि रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे के इस फैसले के बाद उन यात्रियों को तो राहत मिलेगी जो फिलहाल अब आरक्षण कराएंगे।
विज्ञापन


उन्हें किराये की पुरानी दरों पर ही आरक्षण और ट्रेनों में यात्रा की सुविधा मिलेगी। जबकि ऐसे यात्री जो पूर्व में आरक्षण करा चुके हैं। उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। कारण कि वे कोरोना संकट के दौरान संचालित स्पेशल ट्रेनों के लिए लागू किराये की दरों पर पहले आरक्षण करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य ट्रेन के तौर पर संचालित किया जाएगा

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि देहरादून से संचालित तमाम ट्रेनों स्पेशल ट्रेन का दर्जा समाप्त कर उन्हें पूर्व की भांति सामान्य ट्रेन के तौर पर संचालित किया जाएगा।

साथ ही कोरोना के दौरान स्पेशल ट्रेन के लिए जो किराये की तरह निर्धारित की गई थी उन्हें भी समाप्त किया जा रहा है। सॉफ्टवेयर में बदलाव करके किराए की पुरानी दरों को नए तरीके से फीड किया जा रहा है ताकि यदि यात्री आरक्षण कराएं तो उन्हें स्पेशल ट्रेन के किराए की जगह किराए की पुरानी दरों पर यात्रा की सुविधा मिल सके।

देहरादून से गोरखपुर यात्रा करने पर 355 रुपये कम देना होगा किराया 
रेलवे बोर्ड के इस फैसले के बाद यात्रियों को किराए में काफी राहत मिलेगी। यदि किसी यात्री को देहरादून से गोरखपुर तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच में सफर करता है तो उसे स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने पर जहां 1600 रुपये का भुगतान करना होता था।

अब इसी श्रेणी में यात्रा करने पर 1145 रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे में अब यात्रियों को 355 रुपये कम देने होंगे। वहीं साधारण श्रेणी, स्लीपर क्लास, वातानुकूलित प्रथम व द्वितीय श्रेणी में यात्रा करने पर कम किराया देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed