ट्रेन पैसेंजर्स ध्यान दें, कोहरे के कारण 10 एक्सप्रेस ट्रेनें हुई रद्द, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण रेलवे विभाग ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है तो कुछ ट्रेन को आंशिक रूप से निरस्त किया है। कई ट्रेनों को डायवर्ट करके चलाया जा रहा है तो कुछ ट्रेनें लेट भी चल रहीं हैं। कोहरे से होने वाली समस्या को ध्यान रखकर रेलवे ने यह फैसला लिया है।
यदि आपने इस सर्दी में रेलवे से सफर करने का फैसला किया है या टिकट बुक कराई है तो यात्रा करने से पहले एक बाद जानकारी जरूर लें। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, अमृतसर से लालकुआं, सहरसा से अमृतसर, वाराणसी से देहरादून, देहरादून से उज्जैन, हावड़ा से अमृतसर, कोलकाता से जम्मूतवी, अमृतसर से हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं।
विभाग अब तक कोहरे से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है। परिणामस्वरूप हर साल दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है, इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
ट्रेनों के रद्द रहने से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर काम चलने और कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
क्रम गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम कब से कब तक
1. 14616 अमृतसर से लालकुआं 19 और 26 जनवरी, 2 और 9 फरवरी को रद्द रहेगी
2. 14615 लालकुआं से अमृतसर 19 और 26 जनवरी, 2 और 9 फरवरी को रद्द रहेगी
3. 14524 अंबाला से बरौनी 19, 22, 26 और 29 जनवरी, 2, 5, 9 और 12 फरवरी को रद्द रहेगी
4. 14523 बरौनी से अंबाला 17, 21, 24, 28 और 31 जनवरी, 4, 7, 11 और 14 फरवरी को रद्द रहेगी
5. 15209 सहरसा से अमृतसर 16 जनवरी से 15 फरवरी तक रद्द रहेगी
6. 15210 अमृतसर से सहरसा 16 से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी
7. 14265 वाराणसी से देहरादून 15 फरवरी तक रद्द रहेगी
8. 14266 देहरादून से वाराणसी 16 फरवरी तक रद्द रहेगी
9. 14310 देहरादून से उज्जैन 22, 23, 29 और 30 जनवरी, 5, 6, 12 और 13 फरवरी को रद्द रहेगी
10. 14309 उज्जैन से देहरादून 17, 23, 24, 30 और 31 जनवरी, 6, 7, 13 और 14 फरवरी को रद्द रहेगी
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
1. 13005 हावड़ा से अमृतसर 23 और 30 जनवरी, 7 और 13 फरवरी को रद्द रहेगी
2. 13006 अमृतसर से हावड़ा 23 और 30 जनवरी, 6 और 13 फरवरी को रद्द रहेगी
3. 13151 कोलकाता से जम्मूतवी 23, 28 और 31 जनवरी, 7 और 14 फरवरी को रद्द रहेगी
4. 13152 जम्मू तवी से कोलकाता 18 और 29 जनवरी, 1, 8 और 15 फरवरी को रद्द रहेगी
5. 13049 हावड़ा से अमृतसर 22 और 29 जनवरी, 5 और 12 फरवरी को रद्द रहेगी
6. 13050 अमृतसर से हावड़ा 18 और 25 जनवरी, 1, 8 और 15 फरवरी को रद्द रहेगी