फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indian president pranab mukherjee dehradun visit

महामहिम के दौरे से पहले दून वासियों के रास्ते बंद!

Sun, 25 Aug 2013 06:05 PM IST
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून Updated Sun, 25 Aug 2013 06:05 PM IST
विज्ञापन
indian president pranab mukherjee dehradun visit

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के देहरादून आगमन से पहले पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो चुकी है। इस सिलसिले में रविवार को पुलिस ने फुलप्रूफ रिहर्सल की। जौलीग्रांट से जीटीसी और जीटीसी से बिधौली स्थित पेट्रोलियम विवि तक चप्पे-चप्पे पर इतना पुलिस बल तैनात किया गया है कि घर से काम पर निकला आम आदमी दिन भर हैरान परेशान रहा।

विज्ञापन

लोग इतनी ज्यादा संख्या में पुलिस बल को देखकर फोन पर एक दूसरे से कारण पूछते रहे। वहीं पुलिस अधिकारियों के वायरलैस पर दिन पर आदेश जारी होते रहे।  

राष्ट्रपति के दौर से एक दिन पहले रविवार को कुछ देर के लिए दून से गुजरने वाले सभी हाईवे बंद कर दिए गए। वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों को रोक दिया गया।

असली राष्ट्रपति की फ्लीट!

दोपहर लगभग 12 बजे राष्ट्रपति की रिहर्सल फ्लीट गुजरी। इतनी लंबी फ्लीट देख सड़क किनारे खड़ा आम आदमी सकते में आ गया। जाम में फंसे लोगों ने इसे ही असली राष्ट्रपति की फ्लीट माना। लेकिन कुछ देर बाद सबको पता चला कि यह तो केवल कल राष्ट्रपति का कारवां गुजरने के लिए रिहर्सल थी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन इस बात की रिहर्सल कर रहा है कि अगर कल मौसम खराब रहा तो राष्ट्रपति वाया सड़क मार्ग से भी दून आ सकते हैं। इसलिए ही पुलिस यहां रिहर्सल कर रही थी। इसके लिए एक ही समय में तीन फ्लीट अलग-अलग रूट से गुजारी गई। एसएसपी केवल खुराना ने बताया अगर मौसम खराब रहता है तो सड़क को विकल्प के तौर पर प्रयोग में लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम मैनेजमेंट में छूट रहे पसीना

राष्ट्रपति का प्रोटोकोल के हिसाब से जिला प्रशासन को उन्हें टाइम मैनेजमेंट के साथ गंतव्य तक पहुंचाना होता है। रविवार को दिन भर होने वाली रिहर्सल में पुलिस टाइम मैनेजमेंट तो नहीं छू पाई। कई जगह वायर लैस से सूचना देर से मिलने के कारण ट्रैफिक रुकने में देर हो गई। हालांकि शाम तक पुलिस ने टाइम मैनेजमेंट के मापदंड को प्राप्त कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed