फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian navy officer vartika joshi got Naval medal for Navika sagar parikrama campaign

देवभूमि की बेटी वर्तिका को मिला नौसेना मेडल, समुद्र के रास्ते दुनिया को नापने की संभाली थी कमान

Wed, 10 Apr 2019 06:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Apr 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Indian navy officer vartika joshi got Naval medal for Navika sagar parikrama campaign
लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी - फोटो : अमर उजाला

नाविका सागर प्रक्रिमा अभियान के तहत दुनिया की सैर करने वाली नौसेना महिला अधिकारियों की टीम को नौसेना मेडल से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पश्चिमी नेवल कमान मुंबई में आयोजित एक समारोह के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के हाथों टीम के सदस्यों को दिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले टीम को तैजिंग नौरजे राष्ट्रीय साहसिक खेल पुरस्कार, नारी शक्ति पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। भारतीय नौसेना के नाविका सागर परिक्रमा महत्वाकांक्षी अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली छह भारतीय बालाओं (सभी नौ सेना अधिकारी) को नौ सेना मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अभियान दल का नेतृत्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी मूल रुप से पौड़ी जिले के धूमाकोट के स्यालखेत (हाल निवास श्रीनगर) की रहने वाली है। इस दल में उनकी साथी ले. कमांडर प्रतिभा जामवाल (हिमाचल प्रदेश), ले. कमांडर पी स्वाति (आंध्र प्रदेश),  ले. पायल गुप्ता (देहरादून), ले. विजया देवी (मणिपुर), ले. बी ऐश्वर्या (तेलांगना) शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दल ने 10 सितंबर 2017 से पाल नौका आईएनएसवी (इंडियन नेवल सेलिंग वेसल) तारिणी से समुद्री यात्रा शुरू की थी। समुद्र की विपरीत परिस्थितियों से जूझते और जानलेवा स्थानों को पार कर 21,600 समुद्री मील की दूरी तय कर दल 23 मई 2018 को वापस भारत पहुंचा।

10 अप्रैल को मुंबई में आयोजित समारोह में इन महिला अधिकारियों को एडमिरल सुनील लांबा ने मेडल पहनाया। समारोह में शामिल टीम लीडर कमांडर वर्तिका जोशी के पिता प्रो. पीके जोशी ने यह जानकारी दी।

प्रो. जोशी गढ़वाल विवि के स्कूल ऑफ एजूकेशन में कार्यरत है। कमांडर वर्तिका जोशी को नौ सेना मेडल प्रदान किए जाने पर विवि के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्रों सहित स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई है। इस अभियान पर नेशनल जियोग्रफिक चैनल पर डॉक्यूमेंट्री भी प्रसारित की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed