फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian military academy pop 2020: Gentleman cadet wear mask and doing parade on Drill Square

Ima Pop 2020: मुंह पर मास्क लगाकर 423 जेंटलमैन कैडेट ने ड्रिल स्कायर पर किया कदमताल

Tue, 09 Jun 2020 08:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jun 2020 08:47 PM IST
सार

  • आईएमए में ड्रिल क्वायर पर हुई परेड में 423 जेंटलमैन कैडेट ने दिखाया जज्बा
  • डिप्टी कमानडेंट मेजर जनरल जेएस मंगत ने ली परेड की सलामी

विज्ञापन
Indian military academy pop 2020: Gentleman cadet wear mask and doing parade on Drill Square
आईएमए में परेड करते जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कदम-कदम बढ़ाए जा.. खुशी के गीत गाए जा, ऐ जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाए जा...। इसी जज्बे और जोश के साथ मंगलवार को आईएमए में ड्रिल क्वायर पर हुई परेड में 423 जेंटलमैन कैडेट ने कदमताल किया। मुंह पर मास्क बांधे सैनिक जोश और आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए। डिप्टी कमानडेंट मेजर जनरल जेएस मंगत ने परेड की सलामी ली।

विज्ञापन


डिप्टी कमानडेंट ने कैडेट्स से अच्छे आचरण व पराक्रम के साथ एक योद्धा की जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट और कई बदलावों के बाद भी सभी कैडेट्स ने अपना प्रशिक्षण अच्छी तरह से पूरा किया  है, जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। भारतीय सैन्य दस्ता दुनिया में सबसे अच्छा, दिल से सरल, निर्विवाद, वफादार और देशभक्ति से भरा है।

विज्ञापन

ऐसे में एक अधिकारी के रूप में आपको अपने इरादे और कार्यों की सत्यता व पवित्रता के आधार पर  सम्मान और विश्वास अर्जित करना होगा। एक बार जब आपने उनका विश्वास और निष्ठा जीत ली तो वह युद्ध में आपका अनुसरण करेंगे और आपके लिए उसे जीतेंगे।

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के 423 कैडेट 13 जून को पास आउट होंगे। इनमें 333 भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे, जबकि अन्य 90 विदेशी कैडेट हैं। कोविड-19 महामारी के कारण परेड में सीमित संख्या में अफसर और लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed