फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Military Academy (IMA) Passing Out Parade 2020: Award ceremony

IMA Pop 2020: अवॉर्ड सेरेमनी में जेंटलमैन कैडेट्स को मिला मेहनत का इनाम, मेडल और ट्रॉफी पाकर खिले चेहरे

Sat, 13 Jun 2020 11:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 13 Jun 2020 11:45 AM IST
सार

  • आईएमए में हुई अवार्ड सेरेमनी में कमांडेंट ले. जनरल जेएस नेगी ने कैडेट्स को किया सम्मानित
  • आईएम के खेत्रपाल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया समारोह

विज्ञापन
Indian Military Academy (IMA) Passing Out Parade 2020: Award ceremony
आईएमए अवॉर्ड सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में कड़ा प्रशिक्षण लेकर सैन्य अफसर बनने से पहले जेंटलमैन कैडेट्स को उनकी मेहनत और काबिलियत का इनाम मिला। आईएमए में हुई अवार्ड सेरेमनी में कैडेट्स को व्यक्तिगत उत्कृष्टता, रोलिंग ट्रॉफीज और बैनर्स से नवाजा गया।

विज्ञापन


अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नेगी ने भारतीय और सात विदेशी सेनाओं में शामिल होने जा रहे अफसरों को देश रक्षा और कर्तव्यों का मूलमंत्र दिया। बुधवार को आईएमए स्थित खेत्रपाल ऑडिटोरियम में देश के भावी सैन्य अफसरों की अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में आईएमए के कमांडेंट ने पुरस्कार पाने वाले कैडेट्स को बधाई दी।
विज्ञापन



उन्होंने का कि देश प्रत्येक युवा अधिकारी से अपेक्षा करता है कि उसके हाथों में देश सुरक्षित रहे। उन्होंने दृढ़ व धैर्यवान होने का मंत्र भी कैडेट्स को दिया। एक अच्छे लीडर के लिए धैर्य, साहस, ज्ञान व बुद्धिशीलता बहुत आवश्यक है। एक अधिकारी के लिए जरूरी है कि वह हर समय खेलकूद और निष्पक्ष खेल के मापदंडों के भीतर प्रतिस्पर्धात्मक लकीर बनाए रखें। टीम के रूप में जीतने और उत्कृष्टता का प्रयास हमेशा होना चाहिए। युद्ध व्यक्तिगत तौर पर नहीं जीता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हमेशा सामूहिक और एक टीम प्रयास के बल पर ही जीता जाता है और युद्ध में कोई उपविजेता नहीं होता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसे महामारी के बीच जिस प्रकार से कैडेट्स से बिना बाधा अपना प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उसके लिए वह सराहना के पात्र हैं। इस दौरान सेना के अफसरों समेत जेंटलमैन कैडेट्स उपस्थित थे।

अगर IMA में दाखिला है आपका सपना, तो आज हीं जुड़े  'सफलताडॉटकॉम' के NDA कैप्सूल कोर्स से...

इन्हें मिला व्यक्तिगत उत्कृष्टता का इनाम

मेडल   उत्कृष्टता  कैडेट
8 जीआर मेडल    वेपन ट्रेनिंग  अर्पित गर्ग
पैराशूट रेजीमेंट मेडल  धैर्य एवं शारीरिक दृढ़ता शौरभ गुप्ता
9 जीआर मेडल    मिलिट्री स्टडीज अभय कुमार बनका
 सिख रेजीमेंट सिल्वर मेडल खेल    आकाश दीप सिंह ढिल्लन
मराठा लाई मेडल   पीटी     सक्षम राणा
राजपूत रेजीमेंट सिल्वर मेडल एकेडमिक्स       सुमित सांगवान
 सिख लाई सिल्वर मेडल  टर्नआउट एंड ड्रिल    अजय सिंह
कॉर्प ऑफ सिग्नल्स मेडल         विज्ञान एवं युद्ध कौशल दिग्विजय सिंह शेखावत
राजपूताना राइफल मेडल नीतिगत दक्षता  अर्पित गर्
ब्रिगेड ऑफ द गार्डस मेडल सर्विस सब्जेक्ट   शिव कुमार सिंह
जाट रेजीमेंट सिल्वर मेडल   ओक्यू      संदीप कोरंगा
 पांच जीआर मेडल    एलएमजी              विनय मन्हास

इन्हें मिली ट्राॅपी
ट्रॉफी  उत्कृष्टता  कैडेट
ग्रेनेडियर्स ट्रॉफी इन्सास राइफल  धुमिंदा उमा महेश
मोटीवेशन ट्रॉफी    मोस्ट मोटिवेटेड  आकाश दीप सिंह ढिल्लन
फरीदकोट ट्रॉफी इंसास एडजेस्टमेंट शिव कुमार सिंह चौहान
मेजर शैतान सिंह ट्रॉफी   डब्ल्यूटी एडजेस्टमेंट बनकर  शनकर उत्तमराओ
डेक्कन हार्स ट्रॉफी बेस्ट राइड ऑफ पीओसी    ओमकार दाल्वी
रियूनियन ट्रॉफी बेस्टे इन ऑटी   लक्ष्य अहलावत

बुकप्राइज
अवॉर्ड      कैडेट
जर्नलिज्म क्लब  राहुल यादव
एकेडमिक्स     शिव कुमार सिंह चौहान

रोलिंग ट्रॉफी
सर अलविन एजरा ट्रॉफी   फर्स्ट इन वैपन ट्रेनिंग   कोहिमा कंपनी
द नवाब ऑफ जोरा ट्रॉफी     सेकेंड इन वैपन ट्रेनिंग   नौसेरा कंपनी
 इंटर कंपनी फिजिकल ट्रेनिंग कप फर्स्ट इन फिजिकल ट्रेनिंग सिंगढ कंपनी
3वीं गोरखा रेजीमेंट ट्रॉफी  सेकेंड इन फिजिकल ट्रेनिंग  जैसूरे कंपनी
बर्मा आर्मी ट्रॉफी   फर्स्ट इन स्पोर्ट्स  पुंच एंड डोगरा कंपनी
एयर चीफ मार्शल दिलबाग सिंह ट्रॉ सेकेंड इन स्पोर्ट्स    चुसूल कंपनी
चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ ट्रॉफी ओवरऑल फर्स्ट इन प्रोफेशनल कंपटीशन   एलामिन कंपनी
 सेंट्रल इंडियन होर्स ट्रॉफी    फर्स्ट इन इक्वेस्ट्रीअन जैसूरे कंपनी
 पीबीजी ट्रॉफी        सेकेंड इन इक्वेस्ट्रीअन एलामिन कंपनी
गवर्नर ऑफ उत्तराखंड ट्रॉफी फर्स्ट इन एकेडमिक्स  कैरन कंपनी
एडीजी एई ट्रॉफी सेकेंड इन एकेडमिक्स              बसंतर
आर्मी कमांडर आरट्रैक बैनर    सेकेंड इन इंटर कंपनी चैम्पियनशिप      डोगरा कंपनी
 कुमाऊं ट्रॉफी  फर्स्ट इन इंटर कंपनी चैम्पियनशिप    एलामिन एवं सिंगढ कंपनी
कमांडेंट बैनर       -   थिमैय्या बटालियन

विदेशी कैडेट्स को मिला इनाम

आईएमए में प्रशिक्षण के दौरान मित्र राष्ट्रों के कैडेट्स उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से डिफेंस स्टडी में डिप्लोमा भी करते हैं। पुरस्कार वितरण समारोह में इन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। उन्हें भी डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किए।

मित्र राष्ट्रों के इतने कैडेट्स को मिला डिप्लोमा
देश                         कैडेट्स
अफगानिस्तान           48
भूटान                       13
तजाकिस्तान             18
मॉरीशस                    03
पापुआ न्यू गिनी        01
फिजी                       02
मालदीव                   03
वियतनाम                01
श्रीलंका                    01

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed