अंतिम पग पार कर सेना का हिस्सा बने 469 जांबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड से शनिवार को 469 जांबाज कैडेट्स अंतिम पग पार कर भारतीय सेनाओं का हिस्सा बन गए।
इंडियन आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह परेड में बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर शामिल हुए। परेड के लिए सभी तैयारियां शुक्रवार को ही पूरी कर ली गई थीं।
आईएमए की पीओपी में 137 रेगुलर कोर्स के कुल 382 जेंटलमैन कैडेट्स (एक्स एसीसी 57, डायरेक्ट एंट्री 104, एक्स एनडीए 221), 137 रेगुलर कोर्स के 50 फॉरेन जेंटलमैन कैडेट और 120 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के 87 जेंटलमैन कैडेट्स पासआउट हुए।
कुल 469 जीसी आईएमए के ऐतिहासिक चेटवुड हॉल के सामने ड्रिल स्क्वायर के बाद अंतिम पग पार करके सेनाओं का हिस्सा बने। आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि परेड की सलामी ली।
पांच मित्र राष्ट्रों के 50 फॉरेन जीसी भी पासआउट
आईएमए की पीओपी से इस बार पांच मित्र राष्ट्रों के 50 फॉरेन जीसी भी पासआउट हुए। अफगानिस्तान के 31 जीसी, मालदीव के छह, ताजिकिस्तान के 10, नेपाल के दो और श्रीलंका का एक जीसी ने आईएमए से अंतिम पग पार किया।
56,510 अफसर तैयार करने वाला संस्थान बना IMA
देश की सेनाओं में सर्वोच्च ओहदा रखने वाले भारतीय सैन्य अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं की संख्या पीओपी पूरी होते ही 56,510 पर पहुंच गई। आईएमए ने स्थापना से लेकर अब तक देश पर मर मिटने वाले जांबाज अफसर तैयार करने में इतिहास कायम किया है।
आईएमए की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक जून 2015 की पासिंग आउट परेड संपन्न होते ही देश की सेनाओं को मिलने वाले जांबाज अफसरों की संख्या 56,041 पर पहुंच गई थी। शनिवार को पासिंग आउट परेड में 469 नए युवा सेनाओं में अफसर बन गए।
इसके साथ ही आईएमए से पासआउट अफसरों की संख्या 56510 पर पहुंच गई। न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी आईएमए का अलग जलवा है। संस्थान से जून 2015 की पासिंग आउट परेड तक कुल 1813 फॉरेन जीसी पासआउट हो चुके थे। शनिवार को 50 नए फॉरेन जीसी के साथ ही यह संख्या 1863 पर पहुंच गई।
इंफेंट्री को मिलेंगे सबसे अधिक अफसर
आईएमए की पासिंग आउट परेड से कुल 469 भारतीय जेंटलमैन कैडेट्स पासआउट हुए। इसमें से सबसे अधिक 132 अफसर इंफेंट्री को मिले।
99 अफसर आर्टिलरी को मिले। आर्मी सर्विस कोर को 34 अफसर मिल। आर्मी एयर डिफेंस को 27, इंजीनियर कोर को 26, सिग्नल्स को 23, मेकेनाइज्ड इंफेंट्री को 21, आर्म्ड कोर को 28, आर्मी ऑर्डिनेंस कोर को 25, इंजीनयर कोर को 26, इंटेलीजेंस को 7, एविएशन को 11 और आर्मी एजूकेशन कोर को 10 अफसर मिले।