भारतीय हैंडबॉल टीम के पास इतिहास रचने का मौका, पहली बार खेलेगी ओलंपिक क्वालीफायर मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार भारतीय हैंडबॉल टीम के पास इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय पुरुष हैंडबॉल टीम वर्ष 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए पहली बार क्वालीफायर मैच खेलेगी। क्वालीफायर मैच खाड़ी देश दोहा में 17 से 26 अक्तूबर के बीच खेला जाएगा।
भारतीय हैंडबॉल टीम अभी तक ओलंपिक खेलों में हिस्सा नहीं लेती थी। इंडोर और एस्ट्रोटर्फ पर होने वाले इस खेल के लिए देश में सुविधाएं नहीं थी। देश में हैंडबाल अभी आउटडोर स्टेडियम में ही खेला जाता है।
कुछ समय पहले इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ हैंडबॉल एसोसिएशन ने टैराफलेक्स इंडोर गिफ्ट किया था। इसके बाद देश की हैंडबॉल टीम ने अंतराष्ट्रीय मानकों के मैदान पर प्रैक्टिस शुरू की।
भारतीय हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय बताते हैं कि देश की टीम एशियाड और इंटरनेशल टूर्नामेंट ही खेलती थी। इंडोर गेम और एस्ट्रोटर्फ नहीं होने से टीम कभी ओलंपिक क्वालीफायर में खेलने नहीं जा सकी।
अब सुविधाएं मिली हैं। इस बार भारतीय टीम को ओलंपिक क्वालीफायर खेलने का मौका मिला है। उम्मीद है कि टीम इस बार टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगी। क्वालीफायर मैच के लिए भारतीय टीम का फैजाबाद में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है।
पांडेय बताते हैं कि हैंडबॉलल ओलंपिक में शामिल सबसे तेजी से खेला जाने वाला खेल है। हमारे खिलाड़ी परिस्थितियों के अनुसार तालमेल बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि पहली बार भारतीय टीम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लेगी।