फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indian festival will celebrate in foreign countries

RSS की पहल से अब विदेशों में भी मनाया जाएगा ये भारतीय पर्व

Wed, 28 Jun 2017 10:57 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Jun 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
indian festival will celebrate in foreign countries
harela

एक ओर जहां प्रधानमंत्री मोदी पूरी दुनिया में भारत को एक महा शक्ति के रूप में पहचान दिला रहे हैं तो वहीं आरएसएस भी विदेशों में भारतीय संस्कृति के प्रसार में लगा है।

विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के लिए देवभू‌मि उत्तराखंड को हरियाली पर्व हरेला अब दूर देशों में भी मनाया जाएगा। दुबई, फ्रांस, फिनलैंड समेत जहां भी उत्तराखंड के लोग प्रवास कर रहे हैं वे वहां हरेला मनाएंगे। 16 जुलाई से हरेला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े संगठन उत्तरांचल उत्थान परिषद् ने विदेशों में रह रहे उत्तराखंडियों समेत सभी भारतीयों से हरियाली पर्व मनाने का आह्वान किया है। इसके साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों की प्रवासी पंचायतें भी अभियान से जुड़ रही हैं। प्रवासी पंचायतों के माध्यम से हरेला पर्व को राष्ट्रव्यापी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को गति देगा यह पर्व

indian festival will celebrate in foreign countries
हरेला-1 - फोटो : अमर उजाला

हरेला पर्व को राष्ट्रस्तर पर मनाए जाने की मुहिम के तहत उत्तरांचल उत्थान परिषद् ने विदेश के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों में रह रहे उत्तराखंड के लोगों से इस पर्व से वहां के स्थानीय लोगों को भी जोड़ने के लिए कहा है।

परिषद् के महामंत्री रामप्रसाद पैन्यूली ने बताया कि अलग-अलग प्रांतों की प्रवासी पंचायतें इसकी जिम्मेदारी संभालेंगीं। अप्रवासी उत्तराखंडी संबंधित प्रांत में हरियाली पर्व को अभियान का स्वरूप देंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण के कार्य में गति आए।

इसके साथ ही विभिन्न देशों में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों से भी अभियान से जुड़ने के लिए कहा गया है। बीते साल इस संबंध में करीब एक दर्जन देशों में रह रहे प्रदेश के लोगों ने सहयोग के लिए सहमति दी थी।

उत्तराखंड में ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

indian festival will celebrate in foreign countries

इस वर्ष हरेला पर्व को कार्य रूप देने की लोगों ने सहमति देनी शुरू कर दी है। इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सिर्फ उत्तराखंड में ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह ने बताया कि संघ से जुड़े सभी संगठनों को कार्ययोजना दे दी गई है। संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर का कहना है कि अब पूरे समाज को इस अभियान से जुड़ने का आवश्यकता है। संघ ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक अभियान शुरू कर दिया है। 

यह है हरेला
सावन लगने से 9 दिन पहले आषाढ़ में टोकरी या थालीनुमा पात्र में गेहूं, जौ, धान, गहत, भट्ट, उड़द, सरसों आदि पांच या सात प्रकार के बीजों को बोया जाता है। 9 दिन तक इनकी सेवा और पूजा होती है। 4 या 6 इंच लंबे इन पौधों को हरेला कहा जाता है। घर के सदस्य आदर के साथ इन्हें शीश पर रखते हैं। घर की सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में हरेला बोया जाता है। मान्यता है कि हरेला जितना बड़ा होगा, फसल उतनी बढ़िया होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed