फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Army Bharti Rally in Uttarakhand: 4000 Rupees Charge For make an Affidavit

सेना भर्ती 2020: दस्तावेज बनवाने के लिए हो रही वसूली, 4000 रुपये में बन रहा एक शपथ पत्र 

Tue, 29 Dec 2020 08:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Dec 2020 08:18 PM IST
सार

  • चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने के लिए प्रधान ने लिए एक हजार रुपये
  • एसडीएम बोले, मामला गंभीर, शिकायत सही मिलने पर लाइसेंस होगा निरस्त

विज्ञापन
Indian Army Bharti Rally in Uttarakhand: 4000 Rupees Charge For make an Affidavit
सेना भर्ती उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना की ओर से भर्ती रैली के लिए आवश्यक रूप से लाने वाले दस्तावेजों की जानकारी देने के बाद भी युवा पूरे दस्तावेज साथ नहीं ला रहे हैं। ऐसे में एक शपथपत्र बनवाने के युवाओं से 4000 रुपये तक वसूल रहे हैं।

विज्ञापन


धुमाकोट से आए युवा गजेंद्र ने बताया कि वह शपथपत्र बनवाना भूल गया था। इसके लिए वह कोटद्वार तहसील में गया, जहां उससे एक व्यक्ति ने शपथपत्र बनाने के 4000 रुपये लिए। थलीसैंण से आए युवा ने बताया कि वह चरित्र प्रमाणपत्र बनवाना भूल गया। प्रधान से उसके परिजनों से चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने के एक हजार रुपये लिए।
विज्ञापन


वहीं एसडीएम योगेश मेहरा का कहना है कि शपथपत्र बनवाने के लिए 4000 रुपये लेने का मामला गंभीर है। इस संबंध में किसी की भी शिकायत आने और जांच में मामला सही पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। तहसील के गेट पर नोटिस चस्पा किया जाएगा, जिसमें इस तरह के मामलों की शिकायत के लिए फोन नंबर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार, यमकेश्वर और चाकीसैंण के 514 युवकों ने दौड़ में बाजी मारी

 विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली के दसवें दिन पौड़ी जिले के 3056 युवक शामिल हुए। इनमें से 514 युवकों ने निर्धारित समय पर 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर भर्ती के अगले पायदान पर कदम रखा।

मंगलवार को पौड़ी जिले की कोटद्वार, यमकेश्वर और चाकीसैंण तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती हुई। भर्ती के लिए 3397 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, जिसमें से 341 के अनुपस्थित रहने के कारण 3056 युवाओं ने भर्ती में प्रतिभाग किया।

सुबह पांच बजे काशीरामपुर तल्ला के गबर सिंह कैंप के इंट्री प्वाइंट पर युवाओं को सामाजिक दूरी के साथ लाइन में लगाकर कैंप में दाखिल कराया गया। जांच के बाद युवकों को कैंप के दरबान सिंह स्टेडियम में 200 के समूह में दौड़ाया गया। 14 राउंड में हुई 1600 मीटर की दौड़ में 3056 में से 514 युवकों ने निर्धारित समय में दौड़ पूरी की। 

बुधवार को इस जिले के युवाओं की होगी भर्ती 
30 दिसंबर (बुधवार) को हरिद्वार जिले की रुड़की, हरिद्वार और भगवानपुर तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed