फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Army Bharti Rally in Uttarakhand: 13 Youth Caught With Fake Documents

Sena Bharti In Uttarakhand: फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ कैंप पहुंचे 35 मुन्नाभाई, अधिकारियों ने बाहर खदेड़ा

Thu, 31 Dec 2020 06:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Dec 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Bharti Rally in Uttarakhand: 13 Youth Caught With Fake Documents
कोटद्वार में सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोटद्वार के कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली के 12वें दिन देहरादून और हरिद्वार जिले की एक-एक तहसील क्षेत्र के 2432 युवाओं ने दमखम दिखाया। इस दौरान करीब 35 मुन्ना भाई पकड़े गए। सैन्य अधिकारियों ने उन्हें फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ पकड़कर कैंप से बाहर खदेड़ दिया गया। वहीं, 382 युवकों ने निर्धारित समय में 1600 मीटर दौड़ पूरी कर भर्ती के अगले पायदान पर कदम रखा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के मार्गदर्शन में हरिद्वार जिले की लक्सर और देहरादून जिले की देहरादून तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती आयोजित की गई। भर्ती के लिए उक्त तहसीलों से 3455 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, लेकिन भर्ती रैली में 1023 युवाओं के अनुपस्थित रहने के कारण 2432 युवा ही भर्ती में शामिल हो सके। 
विज्ञापन


सुबह पांच बजे से कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला से गबर सिंह कैंप के इंट्री प्वाइंट पर युवाओं की लाइन लग गई। कोविड-19 रिपोर्ट देखी गई। इसके बाद प्रारंभिक लंबाई जांच, प्रवेश पत्रों के बार कोड और युवकों के प्रमाणपत्रों की प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें करीब 35 युवकों को फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब नहीं दे सके युवक

ड्यूटी पर तैनात सेना के अधिकारियों ने बताया कि युवकों के पास बुलंदशहर और मुजफ्फर नगर के शैक्षणिक प्रमाणपत्र थे, जबकि उनका मूल निवास हरिद्वार और देहरादून का था। प्रमाणपत्रों के फर्जी होने का अंदेशा होने पर उनसे हाईस्कूल पास करने का वर्ष पूछा गया, जिस पर वे जवाब नहीं दे सके। 

प्रमाणपत्रों की जांच के बाद सही पाए गए 2432 युवकों को कैंप के बलवीर सिंह स्टेडियम में लाया गया, जहां पर आयोजित 1600 मीटर दौड़ में 382 युवकों ने सेना के मानकों के अनुरूप दौड़ पूरी की। इसके बाद युवकों का डिजिटल पंजीकरण और शारीरिक परीक्षण किया गया। सेना भर्ती अधिकारी विनीत बाजपेयी ने बताया कि भर्ती रैली के दौरान पूरी पारदर्शिता अपनाई जा रही है। 

युवा दलालों के चक्कर में फंसकर फर्जी प्रमाणपत्रों माध्यम से भर्ती होने का प्रयास करते हैं। अब 01 जनवरी 2021 (शुक्रवार) को देहरादून जिले की चकराता, विकासनगर और त्यूनी तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed