यहां होगा भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, पाक और चीन की बढ़ जाएगी बेचैनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना का यहां सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास होगा। इसके बारे में जानने के बाद पाक और चीन की बेचैनी बढ़ जाएगी।
भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े सैन्य अभ्यास ‘गगन शक्ति’ के लिए चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और हर्षिल हेलीपैड पर तैयारियां शुरू हो गई है। शुक्रवार को वायुसेना के एएन-32 विमान में सेना के अधिकारी चिन्यालीसौड़ पहुंचेंगे। वायुसेना की ओर से जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिली है।
बता दें कि पाकिस्तान और चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच भारतीय वायुसेना सबसे बड़े सैन्य अभ्यास की तैयारी में जुटी है। इसे ‘गगन शक्ति’ का नाम दिया गया है। इसके तहत पाकिस्तान और चीन से लगी सीमा वाले हिस्सों में सैन्य अभ्यास किया जाएगा। बता दें कि जनपद से भी चीन की सीमा जुड़ी है। यहां काफी समय से चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का सामरिक उपयोग के लिए परीक्षण किया जा रहा है।
हवाई अड्डे के निर्माण में लगी एजेंसी के परियोजना प्रबंधक घनश्याम सिंह ने बताया कि वायुसेना का सैन्य अभ्यास 17 अप्रैल से शुरू होने की जानकारी मिली है। इसके लिए शुक्रवार को वायुसेना के एएन-32 विमान में वायुसेना के अधिकारी यहां पहुंच रहे हैं। सड़क मार्ग से कुछ वाहन एवं जरूरी उपकरण यहां पहुंच चुके हैं।
बताया जा रहा है कि इस अभियान के तहत चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और हर्षिल हेलीपैड पर विमानों और हेलीकॉप्टर की लैंडिंग एवं उड़ान के साथ ही सेना के जवानों को ड्राप करने का अभ्यास किया जाएगा। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बताया कि वायुसेना की ओर से मिले पत्र में 17 एवं 18 अप्रैल को यहां सैन्य अभ्यास की सूचना दी गई है। इसके लिए व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई हैं।