फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India's credibility increased in the whole world under the leadership of PM Modi - Trivendra Singh Rawat

पीएम मोदी की अगुवाई में पूरी दुनिया में बढ़ी भारत की साख -त्रिवेंद्र सिंह रावत

Thu, 07 Jul 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
India's credibility increased in the whole world under the leadership of PM Modi - Trivendra Singh Rawat
पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर की अगुवाई में वैश्विक परिदृश्य पर भारत की साख बढ़ी है। आज अमेरिका, रूस समेत दुनिया के कई देश भारत की ओर से उम्मीदों के साथ देख रहे हैं। वर्ष 2021 की तुलना में 2022 में भारतीय पासपोर्ट की इंडेक्स वैल्यू सात अंक बढ़कर 85 हो गई है। ये बातें बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेेंद्र सिंह रावत ने महानगर भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्र विदेश नीति के कारण दो विपरीत ध्रुवों वाले देशों से भी भारत के संबंध बेहतर हैं। अब हम एक देश के लिए दूसरे को नहीं खोते हैं। पर्यावरण का क्षेत्र हो या विश्व शांति के लिए पहल, भारत ने सर्वे भवंतु सुखिन: के मूल मंत्र पर चलते हुए विश्व को बेहतर बनाने की दिशा में योगदान दिया है। विदेश नीति का ही प्रभाव है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकाला। पड़ोसी देश जानते हैं कि अगर भारत के हितों से कोई छेड़छाड़ की तो करारा जवाब मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत न सिर्फ रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन कर रहा है बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान में भी छलांग लगाई है।
विज्ञापन

कोरोना संकट के दौरान दुनिया के तमाम देशों को वैक्सीन निर्यात कर संबंध बनाने का जिक्र करते हुए कहा कि कभी हम विदेशी वैक्सीन का वर्षों इंतजार करते थे। आज आत्मनिर्भरता के कारण भारत ने दूसरे देशों की मदद की है। महानगर प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने आत्मनिर्भर भारत एवं भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य, तृतीय सत्र में पूर्व सांसद बलराज पासी ने 2014 के बाद पैराडाइम शिफ्ट, चतुर्थ सत्र में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति गैरोला ने बदली परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व, पांचवें सत्र में सांसद नरेश बंसल ने हमारा विचार परिवार, छठे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा, सातवें सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने पिछले आठ सालों में अंत्योदय प्रयत्न, आठवें सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वैश्विक परिदृश्य में भारत, नवें सत्र में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने संगठन रचना में कार्यकर्ता की भूमिका एवं कार्य पद्धति विषयों पर व्याख्यान दिया। आयोजकों के मुताबिक अंतिम सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महानगर कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महानगर प्रशिक्षण प्रमुख रविंद्र कटारिया, अध्यक्ष सीताराम भट्ट, उपाध्यक्ष बृजलेश गुप्ता, आनंद सागर, डॉ. उदय पुंडीर, महामंत्री रतन चौहान, सतेंद्र नेगी, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, अनुराग भाटिया, भुवनेश कुकरेती, सौरभ कपूर, कमली भट्ट, अंशुल चावला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed