फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal Dispute: Nepal Deployed Army Soldiers First time on nepal china border

नेपाल ने चीन सीमा पर तैनात किया सशस्त्र प्रहरी बल, एक साल तक पेट्रोलिंग करेंगे जवान

Wed, 24 Jun 2020 09:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Jun 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
India Nepal Dispute: Nepal Deployed Army Soldiers First time on nepal china border
नेपाल का सशस्त्र प्रहरी दल - फोटो : अमर उजाला

एक सप्ताह पूर्व नेपाल सरकार ने पहली बार नेपाल-चीन सीमा के अंतिम गांव तिंकर से 19 किलोमीटर चीन सीमा की ओर से सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) की तैनाती कर दी है।

विज्ञापन


नेपाल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सशस्त्र प्रहरी बल के जवान 12 महीने तक अपनी सीमा की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एपीएफ के जवान छांगरू से गुंजी, महाकाली नदी पार कौआ और कालापानी आदि जगहों पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: भारतीय सीमा पर नेपाल की गतिविधियां तेज, धारचूला की सीमा से सटे मालपा में बनाया हैलीपेड
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है जब नेपाल ने भारत और चीन सीमा पर सेना के जवान तैनात किए हैं। नेपाल इससे पूर्व भारतीय सीमा पर छांगरू में बॉर्डर आउट पोस्ट स्थापित कर चुका है। इसके अतिरिक्त नेपाल काली नदी किनारे छह बॉर्डर आउट पोस्ट बना रहा है।

6640 फुट की ऊंचाई पर दिन रात गश्त कर रहे भारतीय सुरक्षा बल

चीन की ओर से लिपुपास में विवादित बैनर लहराने के बाद से नाभीढांग से लेकर लिपुलेख तक भारतीय सुरक्षा बल विशेष चौकसी बरत रहे हैं। लिपुलेख में 16 हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर दिन रात भारतीय सुरक्षा बलों के जवान चौबीसों घंटे गश्त कर रहे हैं।

विवाद के बाद भारतीय अर्द्धसैनिक बल व भारतीय सेना ने नाभीढ़ांग से लिपुपास तक के आठ किमी को छावनी में बदल दिया है। चीन की ओर से किसी भी तरह की हरकत होने की स्थिति का मुकाबला करने के लिए भारतीय सुरक्षा बल चौबीस घंटे हाई अलर्ट पर है। 

लिपुपास में वर्तमान में बारिश होने से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इन विपरीत परिस्थितियों में भी जवान चीन सीमा पर मुस्तैदी से डटे हैं। वहीं  नेपाल सीमा पर धारचूला से कालापानी तक एसएसबी ने अपने जवानों की संख्या में इजाफा कर सुरक्षा और कड़ी कर दी है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के सीमांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती हिस्सेदारी पर भी सुरक्षा एजेंसी नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed