फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India nepal Dispute: Nepal assured to remove pillars

भारत-नेपाल सीमा पर तारबाड़ का मामला: पिलरों को हटवाने का नेपाल ने दिया आश्वासन 

Thu, 23 Jul 2020 11:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Jul 2020 11:29 PM IST
सार

  • टनकपुर से लगी सीमा की विवादित भूमि पर नेपाल की ओर से किए गए ताजा अतिक्रमण का मामला 
  • नेपाल के अधिकारियों से वार्ता में नहीं निकला ठोस नतीजा, सिर्फ सशस्त्र पुलिस के एसपी हुए शामिल 
  • विवादित भूमि में अब भी खड़े हैं नेपाली नागरिकों की ओर से तारबाड़ के लिए गाड़े गए पिलर 

विज्ञापन
India nepal Dispute: Nepal assured to remove pillars
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

टनकपुर से लगी नेपाल सीमा में विवादित भूमि पर नेपाली नागरिकों की ओर से किए गए अतिक्रमण के मामले में दोनों देशों के अधिकारियों की वार्ता में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है। तारबाड़ के लिए गाड़े गए पिलर अब भी विवादित भूमि पर खड़े हैं।

विज्ञापन


भारतीय अधिकारियों की ओर से कड़ी आपत्ति जताने पर नेपाल के अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और उच्च स्तर पर वार्ता कर पिलरों को हटवाने का आश्वासन दिया है। इधर, एसएसबी के कमांडेंट आरके त्रिपाठी ने कहा है कि पिलरों को नहीं हटाने की स्थिति में जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सरकार के भारत विरोधी रवैये और चीन प्रेम के चलते नेपाल में भारत विरोध माहौल बनाने की कोशिश लगातार जारी है। इसका असर अब उत्तराखंड के टनकपुर से लगे नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव कस्बे में भी नजर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सीमा स्तंभ संख्या 811 गायब होने के कारण लंबे समय से सीमा विवाद बना हुआ है। विवादित नो मैंस लैंड में नेपाली नागरिकों की ओर से एकाएक पौधरोपण के बाद बुधवार को सीमेंट के पिलर गाड़कर तारबाड़ लगाना शुरू किया तो एसएसबी ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे रुकवाया।

जवाब में नेपाली नागरिकों ने भी ब्रह्मदेव के समीप भारत की ओर से शारदा तटबंध में एनएचपीसी की ओर से किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य को भी रुकवा दिया है। बृहस्पतिवार को दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता में हल निकाला जाना था लेकिन नेपाल की ओर से वहां के जिला प्रशासन का कोई सक्षम अधिकारी शामिल नहीं हुआ।

भारत की ओर से एसएसबी कमांडेंट आरके त्रिपाठी, डिप्टी कमांडेंट मुरारी लाल के अलावा एसडीएम दयानंद सरस्वती, सीओ विपिन चंद्र पंत आदि अधिकारी वार्ता के लिए सीमा पर पहुंचे तो नेपाल की ओर से सिर्फ सशस्त्र पुलिस के एसपी वीर सिंह साहू ही वार्ता में शामिल हुए।

एसएसबी कमांडेंट ने बताया कि वार्ता में नेपाल के सशस्त्र पुलिस एसपी ने उच्च अधिकारियों और अपने स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर गाड़े गए पिलरों को हटवाने का आश्वासन दिया है। कमांडेंट ने कहा है कि यदि पिलर नहीं हटाए गए तो फिर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed