फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal Dispute: Indian Army Patrolling on Lipulekh Pass, Chinese Soldiers In Fear

भारतीय सेना ने चीन सीमा पर निगरानी बढ़ाई तो लिपुपास में बंद हुई ड्रैगन की उकसाने वाली हरकतें

Thu, 11 Jun 2020 11:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट/पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट/पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jun 2020 11:05 PM IST
सार

  • भारत तिब्बत सीमा पुलिस के साथ ही भारतीय सेना के जवान भी कर रहे गश्त
  • लिपुलेख में अब शांत बताया जा रहा माहौल

विज्ञापन
India Nepal Dispute: Indian Army Patrolling on Lipulekh Pass,  Chinese Soldiers In Fear
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लिपुपास के पास भारत-चीन सीमा पर चीनी सैनिकों की उकसाने वाली गतिविधियों के चलते भारतीय सुरक्षा बलों ने सीमा पर गश्त बढ़ा दी है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के साथ ही भारतीय सेना के जवान भी सीमा पर गश्त कर रहे हैं।

विज्ञापन


निगरानी बढ़ाने के बाद चीनी सैनिकों की तरफ से दोबारा कोई हिमाकत नहीं की गई है। लिपुलेख में अब माहौल शांत बताया जा रहा है। बता दें कि चीनी सैनिकों ने एक सप्ताह पहले पिथौरागढ़ जिले में स्थित लिपुपास में सीमा पर स्थित भारतीय बीओपी हटाने के चेतावनी भरे झंडे लहराकर माहौल खराब करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: चीन ने अब पिथौरागढ़ में भारतीय सैन्य ठिकाने पर जताई आपत्ति, झंडे दिखाकर उकसा रहे चीनी सैनिक
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने सीमा पर गश्त बढ़ा दी। सुरक्षा बल चौबीस घंटे सीमा पर गश्त कर रहे हैं। लिपुपास क्षेत्र में आईटीबीपी के जवानों के अलावा भारतीय सेना भी मुस्तैदी से नजर रखे हुए है। सूत्रों के अनुसार, अब वहां पर माहौल पूरी तरह से शांत है।

रोड कटिंग के लिए हेलिकॉप्टर से मिलम पहुंचीं मशीनें

धारचूला के तवाघाट से लिपुलेख तक सड़क बन जाने से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को गश्त करने में काफी सहूलियत हो रही है। सुरक्षा बलों के अधिकारी भी सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं का आसानी से जायजा ले रहे हैं।

वहीं, धारचूला की ओर से चीन सीमा लिपुपास तक सड़क कटिंग का काम पूरा होने के बाद अब बीआरओ ने मुनस्यारी की ओर से चीन सीमा तक पहुंच बनाने के लिए 80 किलोमीटर लंबी मुनस्यारी-मिलम सड़क की कटिंग का काम भी तेज कर दिया है।

सड़क निर्माण में बाधा बन रही 18 किमी लंबी चट्टानों को काटने के लिए सेना ने हेलिकॉप्टर से मशीनें मिलम पहुंचा दी गई हैं। वर्ष 2021 तक मिलम से भी चीन सीमा तक भारत की सड़क से पहुंच हो जाएगी। इस सड़क का निर्माण होने से चीन सीमा पर भारत की सैन्य ताकत भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed